Rohit Sharma Yo Yo Test Fitness Details: रोहित शर्मा के मोटापे को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस मजाक उड़ाते हैं। यही नहीं कई फैंस को उन्हें फिटनेस पर काम करने की सलाह देते हुए भी देखा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मोटे होने के बावजूद रोहित शर्मा कैसे अक्सर फिटनेस लेवल यो-यो टेस्ट पास कर जाते हैं? जारी साल में ही सभी भारतीय खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट हुआ था। यहां ‘हिटमैन’ शर्मा ने आसानी से यह टेस्ट पास कर लिया था।
टीम इंडिया के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच अंकित कलियर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुई खास बातचीत के दौरान रोहित शर्मा की फिटनेस पर बातचीत की है। उनका कहना है, ‘रोहित फिट खिलाड़ी हैं। फिटनेस लेवल उनका अच्छा है। दिखने में जरूर वह थोड़े मोटे नजर आते हैं, लेकिन वह हर बार आसानी से यो-यो टेस्ट पार कर लेते हैं।’
यह भी पढ़ें- कैसे होगी टीम इंडिया में वापसी? रूठा हुआ है दिग्गज बैटर का बल्ला, घरेलू क्रिकेट में भी हो रहा है फ्लॉप
उन्होंने आगे कहा, ‘भारतीय टीम में वह विराट कोहली की तरह ही फिट हैं। बस देखने में लगता है कि वह भारी भरकम शरीर वाले हैं, लेकिन हमने उन्हें मैदान में देखा है। वह काफी चपल और गतिशील हैं। वह देश के फिट क्रिकेटरों में से एक हैं।’
वहीं जब अंकित से पूछा गया कि भारतीय टीम में सबसे फिट खिलाड़ी कौन है? तो उन्होंने जवाब देते हुए विराट कोहली का नाम लिया। उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली भारत के ही नहीं पूरे दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर हैं।’
अंकित कलियर ने आगे कहा, ‘कोहली के सबसे फिट खिलाड़ी होने के पीछे की वजह उनका सख्त दिनचर्या है। वह शिरकत कर रहे हों या नहीं लेकिन वह ट्रेनिंग और सप्लिमेंट जैसे चीजों का हमेशा सख्ती से पालन करते हैं।’
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
18 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
57 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines