Rohit Sharma Message to T Dilip: इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. फील्डिंग कोच टी दिलीप ने टीम का साथ छोड़ दिया है. इसके अलावा रयान टेन डोशेट भी अब टीम इंडिया के सहायक कोच नहीं हैं. टी दिलीप 5 साल तक भारत के फील्डिंग कोच रहे और सभी खिलाड़ियों के साथ उनके रिश्ते अच्छे थे. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी दिलीप का अच्छा तालमेल था. इसी वजह से अब उनकी टीम इंडिया से विदाई पर अब रोहित शर्मा का रिएक्शन सामने आया है.
टी दिलीप के लिए रोहित शर्मा का मैसेज
रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में टी दिलीप के साथ एक फोटो पोस्ट की. उन्होंने पूर्व फील्डिंग कोच को दिग्गज बताया और कहा कि टीम का माहौल बेहतर करने में उनका बड़ा किरदार था. उनकी फील्डिंग मेडल सेरेमनी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी. उन्होंने भावुक मैसेज देते हुए लिखा, ‘दिलीप गारू, आप एक दिग्गज हैं. आपने ग्रुप में एक जादुई माहौल तैयार किया. परदे के पीछे आप एक मेहनती व्यक्ति हैं. भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं.’
टी दिलीप ने 2021 में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में कदम रखा था और 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी तक वह टीम के साथ रहे. 2025 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर दिलीप दोबारा टीम इंडिया के साथ एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर जुड़े, जिसका जुलाई 2026 में अंत हो गया. उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने 2024 और 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता. उनके 5 साल के सफर में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर भी कब्जा किया.
ये भी पढ़ें:- चेन्नई में दिखा महेंद्र सिंह धोनी का नया अंदाज, बाइक रेस करते हुए नजर आए दिग्गज कप्तान
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच?
टी दिलीप की विदाई के बाद सुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है. वह असम और रेलवे के पूर्व क्रिकेटर हैं. सुभदीप पहले भारतीय महिला टीम और इंडिया A के साथ फील्डिंग कोच के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्हें काफी अनुभव है और अब वो मेंस सीनियर टीम के साथ नजर आएंगे. उनका कार्यकाल श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से शुरू हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:- ICC ने इस क्रिकेटर पर लगाया 8 साल का बैन, मैच फिक्सिंग के मामले में लिया बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
32 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines