चेन्नई में दिखा महेंद्र सिंह धोनी का नया अंदाज, बाइक रेस करते हुए नजर आए दिग्गज कप्तान

MS Dhoni: दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 को ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन उसके बाद भी धोनी खबरों में बने रहते हैं. सोशल मीडिया पर धोनी अक्सर ट्रेंड करते हैं. अब एक बार फिर से चेन्नई में महेंद्र सिंह धोनी का एक नया अंदाज दिखा है.

MS Dhoni

Pic Credit- X

MS Dhoni: भारत के दिग्गज क्रिकेट कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी हमेशा खबरों में बने रहते हैं. धोनी संन्यास के बाद अपने फेवरेट काम करते हुए नजर आते हैं. रांची में वो खेती करते हुए भी नजर आते रहते हैं. इसके अलावा बाइक से उनका प्यार किसी से भी छुपा हुआ नहीं है. ऐसे में उनका नया वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी बाइक रेसिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी का इस नए लुक की जमकर चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी का दिखा नया अंदाज 

चेन्नई में एक बाइक रेसिंग इवेंट था. जहां पर महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे थे. धोनी इस दौरान रेसिंग का पूरा ड्रेस पहन कर बाइक चलाते हुए नजर आए. इस दौरान धोनी बहुत ही इंजॉय करते हुए भी नजर आए. माही का ये नया लुक फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है. फैंस सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं. धोनी ने आईपीएल 2026 में इंजरी के कारण कोई भी मुकाबला नहीं खेला था. खबरों की मानें तो धोनी चेन्नई में इस इवेंट के लिए ही नहीं पहुंचे हैं. जल्द ही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक फिटनेस कैंप का आयोजन करने वाली है. जहां पर फ्रेंचाइजी अपने भविष्य को लेकर कुछ बड़े फैसले कर सकती है. ऐसे में कहा जा रहा है कि धोनी इसकी वजह से ही फिलहाल चेन्नई में है. 

विज्ञापन

अलग रोल में नजर आ सकते हैं धोनी 

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में एक अलग रोल में नजर आ सकते हैं. भले ही धोनी अभी संन्यास का ऐलान नहीं करें, लेकिन उनका 14 मैच खेलना अब बहुत ही मुश्किल है. ऐसे में धोनी आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर कम मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं. कुछ ऐसा इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के लिए एडम गिलक्रिस्ट और राजस्थान रॉयल्स के लिए शेन वॉर्न भी निभा चुके हैं. धोनी फिलहाल हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे, ऐसी संभावना बहुत ही कम लग रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ