Rohit Sharma: अर्जुन तेंदुलकर रणजी ट्रॉफी में लगातार मेहनत कर रहे हैं, जिसका उन्हें अपने करियर में फायदा भी मिल रहा है। अर्जुन रणजी के मैचों में अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर का बेटा होने की वजह से सबकी नजरें भी अर्जुन पर टिकी रहती है। आईपीएल में वह रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में शामिल है, लेकिन उनके कप्तान रोहित शर्मा को जो काम बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अर्जुन तेंदुलकर ने उनका समर्थन किया है।
अर्जुन ने किया मांकडिंग का समर्थन
दरअसल, इन दिनों क्रिकेट में मांकडिंग पर जमकर चर्चा हो रही है, क्योंकि क्रिकेट में मांकडिंग को लेकर दो मत हैं, कुछ इसे सही मान रहे हैं तो कुछ इसे गलत मान रहे हैं। सचिन तेंदुलकर बेटे ने अर्जुन तेंदुलकर ने भी एक वेबसाइट के माध्यम से मांकडिंग पर खुलकर बात की। अर्जुन का कहना है कि वह मांकडिंग को गलत नहीं मानते हैं, क्योंकि यह पूरी तरह से क्रिकेट के नियमों के तहत आता है। लेकिन जो इसे खेल भावना के विपरीत मानते हैं, मैं उनसे सहमत नहीं हूं।
और पढ़िए – कप्तान रोहित शर्मा ने MS Dhoni को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1
रोहित शर्मा की कप्तानी में IPL खेल सकते हैं अर्जुन
अर्जुन के इस बयान की चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है, क्योंकि वह IPL में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं, रोहित शर्मा इस टीम के कप्तान है, जबकि रोहित को मांकडिंग बिल्कुल भी पसंद नहीं है। खास बात यह है कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को मांकडिंग के तहत आउट किया था, लेकिन रोहित शर्मा के कहने पर उन्होंने अपील नहीं की थी, जिससे शनाका आउट से बच गए थे। जिसके बाद यह मामला खूब चर्चा में रहा था, क्योंकि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी मांकडिंग के समर्थन में हैं, जिसमें टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हैं।
और पढ़िए – पहलवानों का प्रदर्शन, बजरंग पूनिया, फोगाट बहनों समेत रेसलर्स का फेडरेशन के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना
मैं मांकडिंग का समर्थन करता हूं: अर्जुन
हालांकि ‘अर्जुन तेंदुकलर का कहना है कि वह खुद मांकडिंग नहीं करेंगे, क्योंकि इतना लंबा रनप लेकर आना और फिर उसे मांकडिंग के चक्कर में खराब करना अपनी मेहनत बेकार करन होता है, लेकिन अगर कोई मांकडिंग करता है तो फिर मैं उसका समर्थन करूंगा, क्योंकि यह भी टीम के हितों से जुड़ा मामला होता है।’
बता दें कि रणजी ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। उन्होंने अपनी पहली ही पारी में शतक लगाया था, जबकि वह लगातार शानदार प्रदर्शन की कोशिश में जुटे हैं। लेकिन मांकडिंग पर दिया गया अर्जुन तेंदुलकर का बयान चर्चा में बना हुआ है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines