पहलवानों का प्रदर्शन, बजरंग पूनिया, फोगाट बहनों समेत रेसलर्स का फेडरेशन के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना

WFI

नई दिल्ली: ओलंपिक में पदक जीतने वाले देश के पहलवान जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। बजरंग पूनिया की अगुआई में विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, संगीता फोगाट, सोनम मलिक और अंशु मलिक समेतभारत के शीर्ष पहलवानों ने जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन सभी रेसलर्स का कहना है कि फेडरेशन उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है। देश के लिए मेडल जीतने के बावजूद उन्हें वो सम्मान नहीं मिल रहा है जिसके वो हकदार हैं।

विज्ञापन

रेस्लर्स चाहते हैं कि WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शहण सिंह से नाराज हैं। बजरंग, विनेश, रियो ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता सरिता मोर, संगीता फोगाट, सत्यव्रत मलिक, जितेंद्र किन्हा और राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता सुमित मलिक जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन

बजरंग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फेडरेशन का काम खिलाड़ियों का साथ देना, उनकी खेल की जरूरतों का ध्यान रखना होता है। कोई समस्या हो तो उसका निदान करना होता है। लेकिन अगर फेडरेशन ही समस्या खड़ी करे तो क्या किया जाए? अब लड़ना पड़ेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘खिलाड़ी पूरी मेहनत कर के देश को मेडल दिलाता हैं लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। मनचाहे क़ायदे क़ानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन

विनेश फोगाट ने लिखा कि खिलाड़ी आत्मसम्मान चाहता है और पूरी शिद्दत के साथ ओलिंपिक और बड़े खेलो के लिए तैयारी करता है लेकिन अगर फेडरेशन उसका साथ ना दे मनोबल टूट जाता है. लेकिन अब हम नही झुकेंगे।अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ