IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, टीम इंडिया को 4 विकेट से मिली हार

IND vs SA: रांची वनडे मैच में जीत के बाद टीम इंडिया को रायपुर वनडे में हार का सामना करना पड़ा है. एडेन मार्करम की शतकीय पारी के आगे विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार इनिंग बेकार चली गई. रायपुर वनडे में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कमाल की पारी खेलकर अपनी टीम को मुकाबला जिता दिया. जिसके कारण ही अब सीरीज बराबरी पर आ गया है. 

IND vs SA Raipur ODI match

IND vs SA Raipur ODI match

IND vs SA: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. जहां पर टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 358 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसी के साथ सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गया है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. रोहित शर्मा 14 रन तो वहीं यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करके 102 रन बनाए. वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 105 रनों की पारी खेली. कप्तान केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करके 43 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए. रवींद्र जडेजा ने भी अंत में नाबाद 24 रन जोड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना डाले. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 2 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका को मिली शानदार जीत 

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 98 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी अहम 46 रन जोड़े. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 68 रन तो वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 54 रनों की तूफानी पारी खेली. क्विंटन डी कॉक और मार्को यानसेन इस मैच में फेल हो गए. अंत में कॉर्बिन बॉश ने 15 गेंदों में 29 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेलकर अपनी टीम को 4 विकेट से जिता दिया. टीम इंडिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट इतिहास में ये दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत है. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. हालांकि कृष्णा बहुत ज्यादा महंगे साबित हुए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ