ऋषभ पंत को इरफान पठान ने दिखाया आइना, कहा-इस खिलाड़ी से सीखो

इरफान पठान ने ऋषभ पंत को खास सलाह दी है. पंत को पठान ने ईशान किशन से सीखने के लिए कहा है. पंत को हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटाया गया था.

Cricket News - 2026-06-13T181149.038
1 / 6

ऋषभ पंत का दिन फिलहाल भारतीय क्रिकेट में अच्छा नहीं चल रहा है. वह वनडे और टी-20 टीम से दूर हैं. इसके अलावा हाल ही में उनसे टेस्ट में उपकप्तानी का जिम्मा भी छीन लिया गया था. आईपीएल 2026 में भी ऋषभ पंत खासा कमाल नहीं कर सके. इसके बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी भी छोड़ दी. अब इरफान पठान ने पंत को ईशान किशन से सीखने के लिए कहा है.  

विज्ञापन

इरफान पठान ने दी खास सलाह

इरफान पठान ने दी खास सलाह2 / 6

इरफान पठान का मानना है कि ऋषभ पंत को ईशान किशन से प्रेरणा लेनी चाहिए. "केएल राहुल वनडे में भारत के पहले पसंद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. उन्होंने पांचवें और छठे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. बैकअप के तौर पर चयनकर्ताओं ने ईशान किशन को टीम में शामिल किया है." Photo Credit: X

विज्ञापन

ईशान पर जताया भरोसा

ईशान पर जताया भरोसा3 / 6

उन्होंने आगे कहा " ईशान ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं और विकेट के स्क्वायर में शॉर्ट बॉल को अच्छी तरह खेलते हैं. यह एक समझदारी भरा चयन है. इसलिए, राहुल और ईशान फिलहाल दो विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. तीसरे नंबर पर संजू सैमसन होने चाहिए. जब ​​भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. हमने टी20 विश्व कप में यह देखा था,"   Photo Credit: X

पंत को दी हिदायत

पंत को दी हिदायत4 / 6

पंत को सुझाव देते हुए पठान ने कहा "ईशान किशन को देखिए. वह भी टीम से बाहर थे, लेकिन उन्होंने इसे प्रेरणा के रूप में लिया. उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेला, अच्छा प्रदर्शन किया और कप्तान के रूप में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई. ऋषभ को ईशान से प्रेरणा लेनी चाहिए और कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए. उन्हें सफेद गेंद क्रिकेट में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए."   Photo Credit: X

विज्ञापन

पंत टेस्ट में कर रहे हैं प्रतिनिधित्व

पंत टेस्ट में कर रहे हैं प्रतिनिधित्व5 / 6

वनडे विश्व कप 2027 की रेस में पंत भारतीय टीम में नजर नहीं आ रहे हैं. इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी पंत को मौका नहीं दिया गया था. पंत फिलहाल भारत के लिए टेस्ट खेल रहे हैं.   Photo Credit: X

पंत के करियर पर एक नजर

पंत के करियर पर एक नजर6 / 6

पंत ने भारत के लिए 50 टेस्ट मैच में 43.37 की औसत के साथ 3557 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 31 वनडे मैचों में 33.50 की औसत के साथ 871 रन बनाए हैं. वहीं, 76 टी-20 मैच में उन्होंने 23.25 की औसत के साथ 1209 रन बनाए हैं.   Photo Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन