Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं. इस बीच दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर भी चर्चा हो रही है. विराट कोहली लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. लेकिन 39 साल के रोहित शर्मा लगातार रन नहीं बना पा रहे हैं. जिसके कारण ही उनका आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने का सपना टूट सकता है.
रोहित शर्मा जल्द ले सकते हैं संन्यास!
बतौर कप्तान 2 आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके रोहित शर्मा मौजूदा समय में फॉर्म से समस्या से जूझ रहे हैं. रोहित शर्मा ने 2022 से लेकर 2025 तक लगातार 4 साल 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. साल 2026 में उनका स्ट्राइक रेट 100 से नीचे आ गया है. इसके अलावा पिछले 3 सालों से 50+ की औसत से रन बना रहे रोहित ने साल 2026 में कुल 9 मैच खेले हैं. जिसमें 42.11 की औसत से 379 रन बनाए हैं.
न्यूज 24 के रिपोर्टर वैभव भोला की खबर के मुताबिक रोहित शर्मा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक ये लगभग फाइनल हो चुका है. हालांकि रोहित को एक सम्मानजनक विदाई देने के लिए बीसीसीआई एक सीरीज आयोजित कर सकती है. जिसका आखिरी मुकाबला हिटमैन के होम ग्राउंड मुंबई में खेला जा सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: बदल जाएगी भारत-अफगानिस्तान मैच की तारीख? सामने आया बड़ा अपडेट
रेस में यशस्वी जायसवाल की हो गई है एंट्री
खबरों के मुताबिक हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल फिलहाल यशस्वी जायसवाल को दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं. यशस्वी जायसवाल ने अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 71.25 की औसत से 285 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी जड़े हैं. ये 2 शतक उन्होंंने पिछले 3 मैच में ही जड़े हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उन्हें आगे भी मौका देना चाहती है. हालांकि रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर ले सकते हैं. सितंबर 2026 के बाद अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने वाला है.
ये भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ का विकेट बचा गई टेक्नोलॉजी, खुद बल्लेबाज ने बताया क्या हुआ?
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines