IND vs AUS: भारत ऑस्ट्रेलिया को पहले दो टेस्ट मैचों में हारकर टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है। जबकि तीन मैचों की वनडे टीम के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। वनडे टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है। वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा ने एक मास्टर स्ट्रोक खेला है। जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा हथियार साबित होगा।
रोहित ने कराई जडेजा की एंट्री
बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा ने 7 महीने बाद वनडे टीम में रविंद्र जडेजा की एंट्री कराई है। रोहित सात महीन बाद वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। क्योंकि टेस्ट सीरीज में जडेजा की बॉलिंग के आगे कंगारू बल्लेबाज पानी भरते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में वह वनडे में भी टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। जडेजा चोट की वजह से लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर थे, लेकिन अब वह वनडे टीम में लौट चुके हैं।
और पढ़िए – Brook vs Gill…भविष्य में कौन बनेगा सुपरस्टार बल्लेबाज? …स्टीव स्मिथ ने की बड़ी भविष्यवाणी
फरफेक्ट ऑलराउंडर
रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए फरफेक्ट ऑलराउंडर है। टेस्ट सीरीज में वह मैच विनर साबित हुए हैं। ऐसे में कंगारू टीम उनसे वनडे में भी परेशान रहेगी। क्योंकि जडेजा बैटिंग और बॉलिंग दोनों से अपने दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं। रविंद्र जडेजा पांचवें से लेकर सातवें नंबर तक बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि वह किसी भी कंडीशन में बॉलिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा जडेजा के पास कंडीशन के हिसाब से बैटिंग करने का भी पूरा दमखम है। यही वजह है कि रविंद्र जडेजा की रोहित शर्मा ने वनडे टीम में वापसी कराई है।
7 महीने बाद वापसी
रविंद्र जडेजा ने 7 महीने बाद वनडे टीम में वापसी की है। चोट की वजह से वह टीम से बाहर चल रहे थे। रोहित ने अब तक 171 वनडे मैचों में 189 विकेट और 64 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 51 विकेट हासिल किए हैं, इसके अलावा जडेजा ने वनडे में 2447 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में वह टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बने हुए हैं।
और पढ़िए – भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी ? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज परेशान
रविंद्र जडेजा की सबसे शानदार खासियत उनकी बॉलिंग है। जडेजा की बॉलिंग के आगे बड़े-बड़े कंगारू बल्लेबाज पानी भरते हुए नजर आए हैं। अब तक दोनों टेस्ट मैचों में वह 17 विकेट निकाल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज उनके सामने टिक नहीं पा रहा है। ऐसे में सात महीने बाद रविंद्र जडेजा का जलवा एक बार फिर वनडे टीम में देखने को मिलेगा।
इंडिया ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज
- पहला वनडे मैच, 17 मार्च, मुंबई
- दूसरा वनडे मैच, 19 मार्च, विशाखापत्तनम
- तीसरा वनडे मैच, 22 मार्च, चेन्नई
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
20 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
37 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
45 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines