ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण में भारतीय टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा। यहां रोहित एंड कंपनी उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीतने में कामयाब रही। लीग चरण का आखिरी मैच 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में ब्लू टीम को 160 रन से बड़ी जीत मिली। मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। नीदरलैंड के खिलाफ कैप्टन रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में कुछ प्रयोग किए। यह सफल भी रहा। मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय बाद विकेट चटकाने में काययाब रहे।
रोहित के गेंद पकड़ते ही मुस्कुरा उठीं रितिका सजदेह:
आईसीसी ने भारत बनाम नीदरलैंड मुकाबले के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। साझा किए गए वीडियो में रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी नजर आ रही हैं। दरअसल, शर्मा ने नीदरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी लंबे समय के बाद गेंदबाजी की। इस बीच जब उन्होंने गेंद थामी तो दर्शकदीर्घा में मौजूद रितिका सजदेह को मुस्कुराते हुए देखा गया।
रोहित ने तेजा निदामानुरु को किया आउट:
नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान ने कुल 0.5 ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच उन्होंने सात रन खर्च करते हुए एक सफलता प्राप्त की। रोहित के शिकार विपक्षी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी तेजा निदामानुरु बने। निदामानुरु ने बीते कल अपनी टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 39 गेंदों का सामना किया। इस बीच 138.46 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 54 रन का योगदान देने में कामयाब रहे।
नीदरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी में भी छाए रोहित:
गेंदबाजी से पहले नीदरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी में भी रोहित शर्मा का जलवा रहा। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 54 गेंदों का सामना किया। इस बीच 112.96 की स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके एवं दो छक्का निकला।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
29 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
39 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
40 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
55 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines