'विराट और मैंने रिटायरमेंट का फैसला कर लिया था...', रोहित शर्मा ने T20I से संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma on Virat Kohli Hug: 2024 के T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का भावुक पल काफी वायरल हुआ था. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था और उनकी आंखें नम थी. अब रोहित ने इस मोमेंट को लेकर बात की और बड़ा खुलासा किया.

virat kohli rohit sharma

रोहित शर्मा ने अपने और विराट के T20I रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा (Image: ANI)

Rohit Sharma on Virat Kohli Hug: 2024 का T20 वर्ल्ड कप भारत के लिए काफी यादगार रहा था. 11 साल बाद भारत ने किसी ICC ट्रॉफी पर कब्जा किया था. साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का इमोशनल मोमेंट काफी वायरल हुआ था. ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर रोहित और विराट ने एक-दूसरे को कसकर गले लगाया था. फैंस को आज भी दोनों का यह भावुक पल याद आता है. इसी के बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने अब एक बड़ा खुलासा किया. विराट-रोहित ने पहले ही संन्यास लेने का प्लान बना लिया था.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

सोनी टीवी ने रोहित शर्मा के टीवी शो से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रोहित शर्मा ने 2024 के वर्ल्ड कप में जीत के बाद विराट कोहली के साथ भावुक पल को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘2015 से 2024 तक हम दोनों ही वर्ल्ड कप का पीछा कर रहे थे. कई बार हम बेहद करीब आए लेकिन जीत नहीं मिली. हम 2015, 2019 और फिर 2023 में जीत के करीब लाए. मैं उसे याद भी नहीं करना चाहता. मैं 19 नवंबर को भूलना चाहता हूं. इसके छह महीने बाद मुझे पता था कि 2024 का T20 वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा.’

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बताया कि पहले से ही विराट और उन्होंने संन्यास लेने का प्लान बना लिया था. हार या जीत से उनका फैसला नहीं बदलता. उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली और मैंने बातचीत की थी कि इसके बाद हम दोनों ही T20I से संन्यास ले लेंगे. इसी वजह से हम दोनों अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रख पाए, क्योंकि हमने काफी मेहनत की थी और कई सालों से वर्ल्ड कप का पीछा कर रहे थे. आखिरकार हमने वह जीत हासिल कर ली थी और उस समय हमें समझ नहीं आया कि हम क्या करेंगे. जो कुछ हो रहा था, उस पर हम सिर्फ प्रतिक्रिया दे रहे थे.’

विज्ञापन

ODI से भी साथ रिटायर होंगे रोहित-विराट?

रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं. दोनों ने 2024 के वर्ल्ड कप के बाद T20I रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. दोनों ने लगभग एक ही अंतराल में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

इंग्लैंड के खिलाफ 2025 की टेस्ट सीरीज से पहले रोहित-विराट ने संन्यास का ऐलान कर दिया था. दोनों ही दिग्गज अब सिर्फ ODI खेलते हैं और उनका लक्ष्य 2027 का वर्ल्ड कप जीतना है. विराट ने साफ कर दिया है कि अगला वर्ल्ड कप उनका आखिरी होगा. दोनों T20I और टेस्ट की तरह ODI से भी एक साथ रिटायर हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ