हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: रोहित शर्मा के नाम जुड़ा IPL इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड! RR के खिलाफ एक गलती पड़ी भारी

Rohit Sharma: IPL 2026 में रोहित शर्मा लीग स्टेज के आखिरी मैच में शून्य पर आउट हो गए. इसी के साथ उनके नाम IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. रोहित अपने इस रिकॉर्ड को भूलना चाहेंगे.

विज्ञापन
रोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने IPL 2026 का अपना आखिरी मैच खेल लिया है. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और लीग स्टेज में उनका आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा पर सभी की नजर थी, क्योंकि पिछले मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाए थे. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी हिटमैन का बल्ला खामोश रहा और उनके नाम IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. RR के खिलाड़ी एक गलती ने उन्हें सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाला भारतीय खिलाड़ी बना दिया.

रोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL इतिहास में भारतीय खिलाड़ी के रूप में दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का भूलने लायक रिकॉर्ड था. दोनों 18-18 बार IPL में शून्य पर आउट हुए थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए. जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में रोहित स्लिप्स में कैच थमा बैठे. इसी के साथ वो IPL इतिहास में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. यह 19वां मौका था, जब रोहित बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद ऋषभ पंत को निकाल देगी LSG! ‘शर्मनाक’ हार के बाद टीम मैनेजमेंट ने दिए बड़े संकेत

विज्ञापन

IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी

  • 19 बार – ग्लेन मैक्सवेल
  • 19 बार – रोहित शर्मा
  • 18 बार – दिनेश कार्तिक
  • 18 बार – सुनील नरेन
  • 16 बार – पियूष चावला
  • 16 बार – राशिद खान

IPL 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?

रोहित शर्मा ने IPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और अर्धशतक जड़ा. बीच में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टीम से बाहर रहे और उन्होंने 5 मैच मिस किए. रोहित शर्मा ने IPL 2026 में कुल 9 मैच खेले और 35.37 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 283 रन बनाए. रोहित ने टूर्नामेंट में 157.22 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और कुल 2 अर्धशतक जड़े. पिछले तीन साल की तुलना में यह रोहित का सबसे निराशाजनक IPL सीजन रहा है.

ये भी पढ़ें:- नेट बॉलर से करोड़पति बनने तक! IPL से चमकी इन 5 ‘गुमनाम’ खिलाड़ियों की किस्मत, आज हैं अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola