फैंस की बदतमीजी पर फूटा रोहित शर्मा का गुस्सा, वायरल VIDEO में 'हिटमैन' ने ऐसे दी चेतावनी

Rohit Sharma Angry: रोहित शर्मा जल्द ही मैदान पर वापसी करते हुए नजर आएंगे. हिटमैन अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित का अपने फैंस पर गुस्सा फूट रहा है. ये नन्हे फैंस रोहित से बदतमीजी कर रहे थे. इसी वजह से रोहित नाराज हो गए और उनका रिएक्शन अब वायरल हो चुका है.

Rohit Sharma Angry

रोहित का फूटा गुस्सा

Rohit Sharma Angry: रोहित शर्मा कुछ दिनों बाद दोबारा टीम इंडिया की जर्सी में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित का जलवा देखने को मिलेगा. इसके पहले हिटमैन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. कुछ नन्हे फैंस ने बदतमीजी की और इसी कारण रोहित का गुस्सा फूटा. अमूमन रोहित अपने मजाकिया अंदाज के कारण पसंद किए जाते हैं और उनके फनी वीडियो काफी चर्चा का विषय रहते हैं. इसी बीच शर्मा का गुस्सा होना सभी को एकदम हैरान कर गया है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा हुए फैंस से गुस्सा

रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां दो नन्हे फैंस उनकी चलती हुई कार के पास आए. रोहित ने कार से बाहर हाथ निकालकर उन्हें हेलो किया. फैंस ने इसी बीच रोहित से हाथ मिलाया और उन्हें बाहर खींचने एवं सेल्फी लेने की कोशिश की. कार चल रही थी और इस तरह से उन्हें बाहर खींचने से फैंस को नुकसान पहुंचने के चांस रहते. इसी वजह से रोहित ने गुस्सा दिखाते हुए कार का शीशा बंद कर लिया और चले गए. रोहित अपने फैंस को चेतावनी देते हुए नजर आए कि ऐसा करना उन्हें नुकसान पहुंचा सकता था.

विज्ञापन

आप नीचे ये वायरल वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने मचाया बवाल

रोहित शर्मा सालों बाद विजय हजारे ट्रॉफी का हिस्सा बने और उन्होंने आते ही पहले मैच में धमाल मचाया. सिक्किम के खिलाफ 24 दिसंबर को उन्होंने 155 रन की तगड़ी पारी खेली. उत्तराखंड के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित का बल्ला नहीं चला और वो शून्य बनाकर पवेलियन लौट गए. रोहित ने विजय हजारे ट्रॉफी में सिर्फ दो मैच खेले.

रोहित शर्मा 11 जनवरी को करेंगे मैदान पर वापसी

11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू हो रही है. पहला मैच वडोदरा में होने वाला है. इस मुकाबले द्वारा रोहित मैदान पर वापसी करते हुए नजर आएंगे. दोनों देशों के बीच दूसरा मुकाबला राजकोट और तीसरा वनडे इंदौर में होने वाला है. तीनों मैच में रोहित शर्मा से बड़े स्कोर की उम्मीद रहने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ