MI की बादशाहत खत्म, 16 साल बाद फाइनल में मिली करारी हार, धोनी के बाद इस प्लेयर ने अंबानी की टीम से छिना ताज

MI Emirates Lost Final: MI एमिरेट्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच ILT20 लीग 2026 का फाइनल देखने को मिला. दुबई में हुए इस मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स ने 46 रन से जीत दर्ज की. एमएस धोनी के बाद कोई भी फाइनल में MI की टीम को नहीं हरा पाया था. अब सालों बाद मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी फाइनल में हार गई.

MI Emirates Lost Final

MI की बादशाहत खत्म

MI Emirates Lost Final: ILT20 लीग 2026 के फाइनल में MI एमिरेट्स को करारी हार का सामना करना पड़ा. फाइनल में उनकी भिड़ंत डेजर्ट वाइपर्स से हुई. MI लगातार दूसरे साल ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही थीं. इसके बावजूद फाइनल में कीरोन पोलैंड की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की इस फ्रेंचाइजी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि 16 साल बाद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को फाइनल में हार मिली. उनकी सालों की बादशाहत का अंत हो गया है.

विज्ञापन

MI एमिरेट्स को फाइनल में मिली हार

ILT20 2026 का फाइनल डेजर्ट वाइपर्स और MI एमिरेट्स के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित हुआ. वाइपर्स ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान सैम करन ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 51 गेंदों में 74 रन जोड़े. मैक्स होल्डेन ने 41 रन बनाए, वहीं अंत में डैन लॉरेंस ने मैच फिनिश किया. डेजर्ट वाइपर्स 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाने में सफल हुई. MI एमिरेट्स का टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा था और लग रहा था कि वो लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लेंगे.

विज्ञापन

MI की शुरुआत अच्छी नहीं रही और आंद्रे फ्लेचर जल्दी आउट हो गए. शाकिब अल हसन ने 36, मुहम्मद वसीम ने 26 और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 28 रन बनाए. उनके अलावा कोई बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर पाया और 18.3 ओवरों में MI एमिरेट्स ऑलआउट हो गई. डेविड पेन और नसीम शाह ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. डेजर्ट वाइपर्स ने 46 रन के बड़े अंतर से मैच जीता और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

MI को फाइनल में हराने वाले दूसरे कप्तान बने सैम करन

MI फ्रेंचाइजी की टीम पूरी दुनिया में है और वो अलग-अलग लीग में हिस्सा लेते हैं. 2010 में एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को IPL फाइनल हराया था. इसके बाद से जब-जब MI ने किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री की, तो उनकी ही टीम को जीत मिली. 16 साल तक MI की बादशाहत जारी रही और उनसे ये ताज छीनना मुश्किल लग रहा था. उन्होंने CLT20, IPL, WPL, MLC और SA20 का खिताब अपने नाम किया. अब जाकर धोनी के बाद सैम करन वो कप्तान बने जिसने MI की फ्रेंचाइजी को फाइनल में हराया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ