---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

रोहित शर्मा ने पूरा किया खास शतक, एक झटके में 4 बड़े रिकॉर्ड कर लिए अपने नाम

रोहितWC के एक सीजन में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले देश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 45वां मुकाबला 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने कई खास उपलब्धियां अपने नाम की हैं। वह टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप के एक संस्करण में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह खास रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम दर्ज था। गांगुली ने वर्ल्ड कप 2003 में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए कुल 465 रन बनाए थे। वहीं खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड कप 2023 में 503 रन हो गए हैं।

वर्ल्ड कप के एक संस्करण में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान:

503 – रोहित शर्मा – 2023
465 – सौरव गांगुली – 2003
443 – विराट कोहली – 2019
332 – मोहम्मद अजहरुद्दीन – 1992
303 – कपिल देव -1983

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- ‘कुर्ते के रंग को पहचानने में हमारी मदद करें’, पोंटिंग खास कुर्ते में बने WOW, दिल्ली कैपिटल्स ने फैंस से मांगा सुझाव

यही नहीं उन्होंने वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक बार 500 प्लस रन बनाने के मामले में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने वर्ल्ड कप के इतिहास में क्रमशः दो-दो बार 500 प्लस रन बनाए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

2 – सचिन तेंदुलकर -1996 और 2003
2 – रोहित शर्मा – 2019 और 2023

रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरा किया अर्धशतकों का शतक:

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक का शतक पूरा कर लिया है। खबर लिखे जाने तक उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट की 88 पारियों में 16, वनडे की 252 पारियों में 55 और टी20 की 140 पारियों में 29 अर्धशतक निकले हैं।

---खबर नीचे जारी है---

रोहित ने डिविलियर्स के सर्वाधिक सिक्स का भी रिकॉर्ड तोड़ा:

नीदरलैंड के खिलाफ जारी मुकाबले से पूर्व एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था। अफ्रीकी पूर्व क्रिकेटर ने साल 2015 में कुल 58 छक्के लगाए थे। वहीं शर्मा के बल्ले से इस साल कुल 60 छक्के निकल चुके हैं।

वनडे फॉर्मेंट में एक साल में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज:

60 सिक्स – रोहित शर्मा – भारत – (2023 अब तक)
58 सिक्स – एबी डिविलियर्स – दक्षिण अफ्रीका – (2015)
56 सिक्स – क्रिस गेल – वेस्टइंडीज – (2019)
48 सिक्स – शाहिद अफरीदी – पाकिस्तान – (2002)
47 सिक्स – मोहम्मद वसीम – यूएई – (2023)

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 12, 2023 04:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola