T20 World Cup 2024: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का ऐलान हो गया है। अगले महीने के 10 तारीख को भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। विराट कोहली यह सीरीज नहीं खेलने वाले हैं। कोहली ने बीसीसीआई से कहा है कि वह फिलहाल टी20 और वनडे क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहते हैं, इससे साफ है कि विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नजर नहीं आएंगे। इस कड़ी में रोहित शर्मा ने भी टी20 खेलने से इनकार कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: शुबमन गिल ने इशारों में पांड्या पर कसा तंज, कहा- ‘वफादारी से मिलती है कप्तानी’, Watch Video
टी20 से दूरी बनाना चाहते हैं रोहित
भारत के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत को मिली हार के बाद से ही काफी उदास हैं। रोहित ने फिलहाल क्रिकेट से दूरी बना रखा है। अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज में भी रोहित ने खेलने से मना कर दिया है, लेकिन बीसीसीआई लगातार रोहित से आग्रह कर रहा है कि आपको अभी टी 20 खेलना चाहिए। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज होने वाली है, ऐसे में इस सीरीज पर भारतीय टीम की तैयारी बहुत हद तक निर्भर करने वाली है। रोहित साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलने वाले हैं, इससे यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित टी20 विश्व खेलने से भी इनकार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Rahul Dravid कब तक बने रहेंगे टीम इंडिया के कोच? BCCI का ऐलान
बीसीसीआई का रोहित से अनुरोध
बीसीसीआई लगातार रोहित शर्मा से खेलने के लिए अपील कर रहा है, इस पर अभी तक रोहित की ओर से कोई ठोस बयान नहीं आया है। फैंस को रोहित शर्मा के पक्ष का इंतजार है कि वह टी20 खेलने के लिए हां करते हैं या फिर नहीं। अगर रोहित शर्मा टी20 विश्व कप नहीं खेलते हैं, तो यह भी एक बड़ा सवाल होगा कि भारत की कप्तानी किसे सौंपी जाएगी। इसके दो दावेदार हैं एक तो हार्दिक पांड्या और दूसरे सूर्यकुमार यादव। इन दोनों में से किसे कप्तानी सौंपी जाएगी, देखने वाली होगी।
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के विवादित फैसले पर उठाए सवाल
11 mins ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
58 mins agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
1 hr agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
10 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
12 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
14 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines