Dubai Cricket League: कैरेबियाई स्टार गेंदबाज सुनील नारायण अपनी मिस्ट्री बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं, दुबई क्रिकेट लीग में भी उनका जलवा देखने को मिल रहा है। सुनील नारायण अबू धाबी नाइट राइडर्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं, बीती रात खेले गए मैच में उन्होंने इंडिया के स्टॉर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को ऐसा बोल्ड मारा कि कुछ देर के लिए वह भी हैरान रह गए कि आखिर वह आउट कैसे हो गए।
नारायण की गेंद पर उथ्थपा चारों खाने चित
टूर्नामेंट का पहला मैच दुबई कैपिटल्स और आबु धाबी नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा था, मैच के 12वें ओवर में सुनील नारायण का सामना करने के लिए रॉबिन उथप्पा खड़े थे, 43 रन बनाकर तेजी से बैटिंग कर रहे उथप्पा अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन तभी नारायण की एक गेंद पर वह पूरी तरह से चकमा खा गए, खास बात यह है कि गेंद स्टंप को लगकर अब उनकी गिल्ली उड़ा गई, इसका उन्हें अंदाजा तक नहीं लगा। और तो और एंपायर भी कुछ देर के लिए संस्पेंस में नजर आए।
और पढ़िए – नीदरलैंड ने किया विजयी आगाज, मलेशिया को 4-0 से दी करारी मात
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1613928891172941824?s=20&t=8jkgk8IQn80xRiyUndidsA
वायरल हो रहा वीडियो
क्योंकि नारायण की गेंद सीधी स्टंप से टकराई और विकेटकीपर के ग्लब्स में चली गई। जिससे कुछ देर कन्प्यूजन की स्थिति बनी रही। हालांकि बाद में थर्ड एंपायर ने उन्हें आउट करार दिया, जिसके बाद उथ्थपा पवेलियन की तरफ चल दिए। लेकिन सुनील नारायण की शानदार बॉल का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – अजूबा: बिना बाउंड्री पार किए अंपायर ने दे दिया छक्का, देखें Video
उथ्थपा की टीम को मिली जीत
हालांकि मैच में उथ्थपा की टीम को जीत मिली। दुबई कैपिटल्स ने 20 ओवर में कप्तान रोवमैन पॉवेल की 48 और रॉबिन उथप्पा की 43 रनों की पारी के दम पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन जवाब में सुनील नारायण की टीम महज 114 रन ही बना पाई, इस तरह दुबई कैपिटल्स ने यह मैच 73 रनों से जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
11 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
53 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines