हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं 3 साल से…', ऋषभ पंत ने आधी रात को CM धामी से मांगी मदद, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल!

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का आधी रात को सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है. उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई,

विज्ञापन
पंत ने सीएम धामी से मांगी मदद (Image: ANI and Rishabh Pant Instagram)

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं और वॉर्मअप मैच खेल रहे हैं. इसी बीच देर रात सोशल मीडिया पर उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. पंत ने 8 अगस्त की रात 12:46 बजे एक पोस्ट डालकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की मांग की. दरअसल, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिल्ली से दोबारा उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं लेकिन उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी वजह से उन्होंने आधी रात को सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई.

ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद

ऋषभ पंत ने X पर पोस्ट डालकर बताया कि वह पिछले तीन साल से उत्तराखंड में शिफ्ट होने के लिए जमीन ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है. उन्होंने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद की मांग की. उन्होंने X पर लिखा, ‘हैलो सर, आप कैसे हैं? मैं उत्तराखंड का लोकल हूं और मैं काफी समय से अपना घर दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट करने की कोशिश कर रहा हूं. मुझे यहां रहने के लिए अच्छी और बड़ी जमीन नहीं मिल पा रही. मुझे मेरे उत्तराखंड से प्यार है. मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया मुझे जमीन दिलाने में मदद कीजिए, क्योंकि अभी यह प्रक्रिया बहुत कठिन हो गई है.’

ऋषभ पंत ने आगे कहा, ‘मुझे यहां तक ​​कि वह जमीन भी नहीं मिली, जो मुझे अपने राज्य को प्रमोट करने पर मिलनी थी. सभी चीजों को अलग रखकर मैं अपने घर वापस लौटना चाहता हूं और उत्तराखंड के विकास में अपना योगदान देना चाहता हूं. मैं अपने पहाड़ी लोगों के पास वापस लौटना चाहता हूं. कृपया आप इस मामले पर ध्यान दीजिए. मुझे तीन साल हो गए हैं, अब तक कोई जमीन नहीं मिली है. मुझे आपके जवाब का इंतजार है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- स्टार कोच ने अचानक टीम को कहा अलविदा, इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, कारण आया सामने

श्रीलंका दौरे पर व्यस्त हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां कर रहे हैं. 15 अगस्त से इस श्रृंखला की शुरुआत होने जा रही है. इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है. पहले दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों का दबदबा रहा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से टीम इंडिया के लिए दोनों मैच जीतना बेहद जरूरी है. ऋषभ पंत टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं और श्रीलंका दौरे पर उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्या 2027 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को नहीं है रोहित-विराट की जरूरत? शिखर धवन ने दिया सटीक जवाब!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola