Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और शानदार विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दिल्ली से अपने घर लौटते समय पंत की कार रेलिंग से टकरा गई और चकनाचूर हो गई। ये एक्सीडेंट रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झील के समीप हुआ। इस दुर्घटना में पंत भी बुरी तरह से घायल हो गए और उनका उपचार जारी है। वहीं अब इस घटना की मुख्य वजह भी सामने आ गई है।
मां को सरप्राइज देने जा रहे थे पंत, अचानक लगी झपकी और हो गया एक्सीडेंट
दरअसल ऋषभ पंत अपनी मां को जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए रुड़की जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक पंत कार में अकेले थे। जैसे ही वे नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झील के समीप पहुंचे तो उन्हें झपकी लग गई और कोहरे के चलते कार सीधे रेलिंग से टकरा गई। कार के टकराने के बाद उसमें आग भी लग गई। पंत ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा खोलकर उससे कूदकर अपनी जान बचाई।
और पढ़िए – आपको पता है फुटबॉलर पेले का भारत से जुड़ा यह कनेक्शन, खेला था शानदार मैच
हादसे में आग का गोला बन गई थी पंत की कार, वीडियो में दिख रहा बुरा हाल
इस दूर्घटना के बाद पंत जहां अस्पताल में भर्ती हैं वहीं उनकी कार अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। कार का वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें वह पूरी तरह से जली हुई नजर आ रही है जिससे ये साफ होता है कि हादसा कितना भयंकर हुआ होगा। इससे ये भी साफ होता है कि पंत ने कूदकर जान बचाई है।
और पढ़िए – खुद गाड़ी चला रहे थे पंत, झपकी लगते ही ऐसे हुआ भीषण सड़क हादसा, देखें वीडियो
https://twitter.com/KaustubhP26/status/1608681854252781568?s=20&t=R73N_rkJ5GaRv8e2AXx9lw
ऋषभ पंत को पैर में आई चोट, लंबे समय तक क्रिकेट से रह सकते हैं बाहर
इस भीषण हादसे के बाद पंत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक पंत के माधे और पैर में चोट लग गई है। पैर में चोट ज्यादा होने के चलते प्लास्टिक सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। पंत की फिलहाल स्थिति नार्मल है। पुलिस के मुताबिक पंत के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनके सिर और पीठ में भी चोट लगी है।
मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का किया ऐलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगर एयर एंबुलेंस की जरुरत होगी तो वो भी तुरंत मुहैया करा दी जाएगी।
और पढ़िए – बॉलीवुड फिल्मों में थी ‘ब्लैक पर्ल’ की दीवानगी, आधी रात को जुटी थी हजारों की भीड़
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
28 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
51 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines