हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत बदलेंगे अपनी टीम! लखनऊ सुपरजायंट्स नहीं इस फ्रेंचाइजी के लिए मचा सकते हैं धमाल

Rishabh to leave Lucknow SuperGiants: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले ऋषभ पंत अपनी टीम बदल सकते हैं. वो लखनऊ सुपरजायंट्स का साथ छोड़कर अब नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि वो किस टीम के लिए खेल सकते हैं.

विज्ञापन

Rishabh to leave Lucknow SuperGiants: आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने व टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा था. वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे तो फ्रेंचाइजी को उनसे उम्मीद भी उसी तरह की थी लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता नजर आया. इसी के साथ खुद ऋषभ पंत का बल्ला भी खामोश ही रहा. ऐसे में पहले उन्होंने कप्तान छोड़ने का फैसला किया और अब उनके टीम बदलने की खबर भी सामने आ रही है. अगले सीजन से पहले उनको लेकर नई चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है.

दिल्ली की टीम में होगी ऋषभ पंत की वापसी

टाइम्स ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ सुपरजायंट्स का साथ छोड़ने के बाद एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन सकते हैं. आईपीएल में पंत ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली की टीम के साथ ही की थी लेकिन साल 2025 में वो लखनऊ का हिस्सा बन गए. उन्होंने अब तक आईपीएल इतिहास में दिल्ली के लिए 8 सीजन खेले हैं तो वहीं LSG के लिए 2 सीजन खेले हैं.

नहीं चल रहा ऋषभ पंत का बल्ला

ऋषभ पंत जब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले उनका बल्ला जमकर गरजता हुआ नजर आता था लेकिन लखनऊ के लिए वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने आईपीएल 2026 में टीम के लिए 14 मैचों में महज 312 रन बनाए तो वहीं इससे पहले आईपीएल 2025 में वो 269 रन ही बना पाए थे. लखनऊ की टीम इस सीजन सबसे फिसड्डी साबित हुई और अंक तालिका में 10वें नंबर पर रही. 

विज्ञापन

कुलदीप छोड़ सकते हैं दिल्ली का साथ

इसी के साथ रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं. वो दिल्ली छोड़कर लखनऊ की टीम में शामिल हो सकते हैं. इस सीजन दिल्ली की टीम ने उनको 13.25 करोड़ में रिटेन किया था. इस सीजन उन्होंने टीम के लिए महज 10 विकेट ही चटकाए थे. 

ये भी पढ़िए- IPL 2027 से पहले इस टीम से जुड़े युवराज सिंह! खराब सीजन के बाद फ्रेंचाइजी उठा सकती है बड़ा कदम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola