Team India Selection Updates: अक्टूबर 2025 की शुरुआत में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज होने वाली है. भारतीय टीम, इंग्लैंड के खिलाफ यादगार टेस्ट सीरीज खेलकर आ रही है. बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है और टीम सिलेक्शन 24 सितंबर 2025 को होगा. खबरों के अनुसार, जल्द ही टीम सिलेक्शन होने वाला है. इसके पहले ऋषभ पंत और अन्य प्लेयर्स के चुनाव को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही है. कुछ चौंकाने वाले बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी नहीं करेंगे ऋषभ पंत!
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत अपनी चोट से ठीक नहीं हुए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में उनके पैर में चोट आई थी. इसी वजह से वो पांचवां मैच नहीं खेल पाए थे और फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें ब्रेक लेना पड़ा. कुछ समय पहले खबर आई थी कि पंत के पैर से अब पट्टा हट गया है. इसी वजह से लग रहा था कि ऋषभ की वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है. खबरों के अनुसार पंत अभी ठीक हो रहे हैं और उन्हें पूरी तरह से फिट होने में समय लगने वाला है.
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान पर मिली जीत, लेकिन ये 5 गलतियां मत दोहराना टीम इंडिया, भुगतना पड़ जाएगा बाकी मैचों में खामियाजा!
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए होंगे बड़े बदलाव!
भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत में अब कम समय बचा हुआ है. ऋषभ पंत के अलावा भी कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार करुण नायर को इस टेस्ट श्रृंखला के लिए नहीं चुना जाएगा. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल को सिलेक्ट किए जाने की चर्चा हो रही है. पडिक्कल का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा है और इसी वजह से अब उन्हें मौका मिल सकता है. ऋषभ पंत अभी ठीक हो रहे हैं और उनकी जगह टीम में ध्रुव जुरेल को जगह मिल सकती है. टीम द्वारा बैकअप कीपर के रूप में एन जगदीशन को भी चुना जा सकता है.
भारत vs वेस्टइंडीज, टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्टेडियम |
| पहला टेस्ट मैच | 2 – 6 अक्टूबर 2025 | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| दूसरा टेस्ट मैच | 10 – 14 अक्टूबर 2025 | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया ने दुबई में पाकिस्तान को दिखाए तारे, मुकाबले में लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines