IND vs PAK

IND vs PAK: टीम इंडिया ने दुबई में पाकिस्तान को दिखाए तारे, मुकाबले में लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन 

Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ के 2 मुकाबले खेले. दोनों ही मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. सुपर 4 के मुकाबले में तो भारतीय बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड बना दिए. खासकर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया. इन दोनों खिलाड़ियों के दम पर ही भारत ने जीत दर्ज की.

Asia Cup 2025, IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 के सुपर 4 में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आई, तो रिकॉर्ड्स की लाइन लग गई. 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मैच में कुल 5 बड़े रिकॉर्ड्स बने, जिसमें गिल और अभिषेक की सबसे बड़ी भूमिका रहे. 

विज्ञापन

दुबई में गिल-अभिषेक ने बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड 

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 फॉर्मेट के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाया. दोनों बल्लेबाजों के दम पर ही भारत ने बिना विकेट गंवाए 69 रन बना लिए थे. अभिषेक शर्मा टी20आई में सबसे कम गेंदों में 50 छक्के मारने वाले पहले फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी बन गए हैं. इतना ही नहीं पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी अब अभिषेक बन गए हैं. इसके अलावा भी 2 और बड़े रिकॉर्ड इस मुकाबले में बने. 

विज्ञापन

इन रिकॉर्ड्स के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ