Rishabh Pant left Lucknow Supergiants captaincy: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2 खराब आईपीएल सीजन के बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है. बतौर कप्तान और बल्लेबाज पिछले 2 सीजन से वो कहीं खोए हुए से नजर आए. ना तो उनकी कप्तानी का मैजिक नजर आया और ना ही उनके बल्ले की गूंज सुनाई दी. ऐसे में उनकी तरफ से ये कठिन फैसला क्यों लिया गया इसके 3 कारण सामने आ रहे हैं. आइए आपको भी उनके बारे में बताते हैं.
ऋषभ पंत के ऊपर था भारी दबाव
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के ऊपर 27 करोड़ का काफी दबाव नजर आया. साल 2025 के ऑक्शन में उन्हें फ्रेंचाइजी ने आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था. पंत ना तो बल्लेबाजी से और ना ही कप्तान के तौर पर अपने प्राइज टैग को सही साबित कर पाए. ऐसे में उनको 2 खराब सीजन के बाद कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा, जो कि उनकी मजबूरी बन चुका था.
ऋषभ पंत के बल्ले से नहीं बने रन
लखनऊ सुपरजाइंट्स से पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थे और उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए कई यादगार पारियां खेलीं लेकिन लखनऊ की टीम में आने के बाद से उनके लिए रनों का सूखा पड़ गया. उन्होंने आईपीएल 2025 में टीम के लिए महज 14 मैच खेलते हुए 269 रन बनाए थे तो वहीं इस सीजन भी उन्होंने 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए केवल 312 रन बनाए.
LSG के प्रदर्शन में लगातार गिरावट
साल 2022 में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम पहली बार आईपीएल में खेलने उतरी थी. तब टीम की कप्तानी केएल राहुल के हाथों में थी. उनकी कप्तानी में टीम ने 2 बार प्लेऑफ तक का सफर तय किया. साल 2025 में फ्रेंचाइजी ने बड़ा बदलाव करते हुए ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी सौंपी. पंत ने 2 सीजन टीम की कप्तानी की है. साल 2025 में टीम 7वें नंबर पर रही थी तो वहीं इस सीजन टीम आखिरी यानी की 10वें पायदान पर रही है.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: ऋषभ पंत ने दिया लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी से इस्तीफा, आईपीएल 2027 की शुरू हुई तैयारी
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
7 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines