IPL 2026: ऋषभ पंत ने दिया लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी से इस्तीफा, आईपीएल 2027 की शुरू हुई तैयारी

Rishabh Pant released from Captaincy: लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत अपने पद से पीछे हट चुके हैं. खराब सीजन के बाद अब वो अगले सीजन में टीम के लिए कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे. फ्रेंचाइजी की तरफ से इस बात का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है.

jacket - 2026-05-29T172806.859

Rishabh Pant released from Captaincy: लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के खराब सीजन के बाद पहला बड़ा फैसला सामने आ चुका है. टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. फ्रेंचाइजी की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी गई है. लखनऊ की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया ऋषभ पंत ने टीम मैनेजमेंट से कप्तानी छोड़ने की अपील की थी जिसके बाद उनका फैसला मान लिया गया. अब वो तत्काल प्रभाव से टीम के कप्तानी के पद से हट चुके हैं.

विज्ञापन

पंत ने खुद की कप्तानी छोड़ने की पहल

लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी छोड़ने की बात खुद कप्तान ऋषभ पंत की तरफ से की गई है. फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की तरफ से कहा गया, “ऋषभ पंत इसको लेकर फ्रेंचाइजी के पास आए थे और कप्तानी छोड़ने को कहा था. हमने उनकी बात पूरी इज्जत से मान ली है. ऐसे फैसले लेना कभी भी आसान नहीं होता है. हम उस हर चीज के लिए शुक्रगुजार हैं जो कि उनके कप्तान के तौर पर जुड़ने के बाद फ्रेंचाइजी को मिली. अब हम एक बार फिर से टीम को दोबारा खड़ा करने पर काम करेंगे.”

विज्ञापन

खराब प्रदर्शन के चलते लेना पड़ा फैसला

आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी की तरफ से उनको 27 करोड़ में खरीदा गया था. इसके बाद उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया लेकिन अगले 2 सीजन फ्रेंचाइजी के प्रदर्शन में काफी गिरावट देखने को मिली. आईपीएल 2025 में टीम ने निचले पायदान पर टूर्नामेंट खत्म किया था तो वहीं इस सीजन भी टीम ने खेले 14 मैचों में से केवल 4 में ही जीत हासिल की है. 

टीम के साथ-साथ कप्तान ऋषभ पंत का भी प्रदर्शन काफी खराब रहा था. उन्होंने आईपीएल 2025 में 14 मैच खेलते हुए केवल 269 रन बनाए थे. आईपीएल 2026 में भी वो बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए. उन्होंने 14 मैचों में 312 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत महज 138 का रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ