Rishabh Pant Accident: 'अभी चिंता की बात नहीं है..' पंत के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने जारी किया बड़ा अपडेट

Rishabh Pant health update

Rishabh Pant health update

Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और शानदार विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दिल्ली से अपने घर लौटते समय पंत की कार रेलिंग से टकरा गई और चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना में पंत भी बुरी तरह से घायल हो गए और उनका उपचार जारी है। वहीं उनके स्वास्थ्य को लेकर मेक्स अस्पताल देहरादून के डॉक्टर ने बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

Rishabh Pant health update: ये है लेटेस्ट अपडेट

देहरादून के मैक्स अस्पताल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने कहा, ‘क्रिकेटर ऋषभ पंत ऑर्थोपेडिक्स और प्लास्टिक सर्जनों की निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनकी जांच के बाद उनका विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। इसके बाद हम अगला कदम उठाएंगे।’

विज्ञापन

विज्ञापन

मां को सरप्राइज देने जा रहे थे पंत, अचानक लगी झपकी और हो गया एक्सीडेंट

दरअसल ऋषभ पंत अपनी मां को जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए रुड़की जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक पंत कार में अकेले थे। जैसे ही वे नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झील के समीप पहुंचे तो उन्हें झपकी लग गई और कोहरे के चलते कार सीधे रेलिंग से टकरा गई। कार के टकराने के बाद उसमें आग भी लग गई। पंत ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा खोलकर उससे कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

ऋषभ पंत को पैर में आई चोट, लंबे समय तक क्रिकेट से रह सकते हैं बाहर

इस भीषण हादसे के बाद पंत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक पंत के माधे और पैर में चोट लग गई है। पैर में चोट ज्यादा होने के चलते प्लास्टिक सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। पंत की फिलहाल स्थिति नार्मल है। पुलिस के मुताबिक पंत के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनके सिर और पीठ में भी चोट लगी है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ