Rishabh Pant Reaction: आईपीएल के 20वें सीजन से पहले एक बड़ी ट्रेड डील हुई है जिसके तहत ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा नहीं रहेंगे. उनकी एक बार फिर से पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करने का मौका मिला है. आईपीएल 2027 में वो दिल्ली की टीम के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. साल 2025 के ऑक्शन में वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे लेकिन अब उनकी कीमत में भारी गिरावट हुई है और DC में वो 15 करोड़ के प्राइस पर शामिल हुए हैं. इस ट्रेड डील के बाद उनका सोशल मीडिया पर पहला रिएक्शन सामने आया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है.
पंत ने टीम लिए 3 शब्दों में क्या लिखा?
लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस ट्रेड डील के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में ऋषभ पंत की तस्वीर के साथ शुक्रिया लिखा था. इसी पोस्ट के जवाब में पंत की तरफ से थैंक यू टीम का मैसेज लिखा गया है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के रूप में शेयर किया है. टीम के साथ उनका सफर कुछ खास नहीं रहा. 2 सीजन उन्होंने टीम की कप्तानी की थी लेकिन एक बार भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी.
पंत को हुआ 12 करोड़ का नुकसान
आईपीएल 2025 के पहले हुए मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 27 करोड़ के दाम में खरीदा था. इस ट्रेड डील में उनके खराब प्रदर्शन के चलते उनको 12 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है. दिल्ली की टीम ने उनको 15 करोड़ के दाम में टीम में शामिल किया है. पंत ने साल 2026 में लखनऊ की टीम के लिए 14 मैचों में 312 रन बनाए थे तो वहीं साल 2025 में भी वो महज 269 रन ही बना पाए थे. इस साल टीम ने पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर खत्म किया है.
ये भी पढ़िए- वैभव सूर्यवंशी ने सरहद पार पाकिस्तान में भी मचाई खलबली! गूगल सर्च में ढूंढ रहे इन रोचक सवालों के जवाब
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
17 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
27 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
33 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines