---विज्ञापन---

खेल angle-right

वैभव सूर्यवंशी ने सरहद पार पाकिस्तान में भी मचाई खलबली! गूगल सर्च में ढूंढ रहे इन रोचक सवालों के जवाब

Vaibhav Sooryavanshi Google Trends: 15 साल के वंडर किड वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता हर दिन के साथ सातवें आसमान पर पहुंच रही है. भारत के बाहर भी लोग उनके बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं. खासतौर से पाकिस्तान में उन्होंने बीते 3 महीनों में खलबली मचा रखी है. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi Google Trends: भारत के 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को अपना दीवाना बना लिया है. आयरलैंड के दौरे पर वो टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन सकते हैं. बाकी देशों के साथ-साथ सरहद पार पाकिस्तान में भी उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. पाकिस्तान में भी लोग उनके बारे में हर जानकारी जानना चाहते हैं. उनकी दीवानगी इस कदर है कि लोग गूगल पर उनके बारे में तरह-तरह के सवाल सर्च कर रहे हैं.

पाकिस्तान में वैभव सूर्यवंशी कर रहे ट्रेंड

वैभव सूर्यवंशी का ट्रेंड पाकिस्तान में चल रहा है. उनके बारे में लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं. गूगल ट्रेंड्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान में वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट को लेकर सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं. 

---विज्ञापन---

गूगल में लोग उनकी उम्र को लेकर सवाल कर रहे हैं. आईपीएल में उनकी कीमत को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं. उनकी लंबाई उनके भारत के लिए आंकड़े भी लोग जानना चाहते हैं. आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनके बारे में सर्च बढ़े हैं. 

इतिहास रचने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी 

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिल सकता है. वो सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनेंगे. इस सीरीज से पहले उनको टीम इंडिया की किट मिल चुकी है और उनका जर्सी नंबर 03 होने वाला है. वैभव अपने धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में फैंस को उनसे टीम इंडिया के लिए भी ऐसी ही पारी की उम्मीद करने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने इंडिया ए के लिए ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली थी. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- ऋषभ पंत की ट्रेड डील के बाद LSG का पहला रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

First published on: Jun 24, 2026 11:40 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola