नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार दुर्घटना में घायल होने के बाद तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। फिलहाल वह ठीक हैं और आईसीयू में हैं। स्टार भारतीय क्रिकेटर को शनिवार को भी आईसीयू में रखा जाएगा। भारतीय बल्लेबाज की कार का शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। वह अपनी मां को सरप्राइज देने रुड़की जा रहे थे। देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट करने से पहले उन्हें सक्षम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। जहां उनका एक्सरे किया गया। पंत को अब मैक्स अस्पताल देहरादून के आईसीयू में रखा गया है। वह वहां एक और दिन रहेंगे।
डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम जुटी
ताजा जानकारी के अनुसार फिलहाल मैक्स अस्पताल में न्यूरोसर्जन और आर्थोपेडिक डॉक्टर उनका चेकअप और इलाज कर रहे हैं। साथ ही डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है जिसमें मेडिसिन और प्लास्टिक सर्जरी के डॉक्टर शामिल हैं। रुड़की के पास कार दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत ने अपने चेहरे की चोटों, खरोंच और घावों के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है। शनिवार तड़के दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के निदेशक श्याम शर्मा ने पंत से मुलाकात की। डीडीसीए निदेशक ने उनसे लंबी के बाद मीडिया से हैल्थ को लेकर अपडेट दिया।
और पढ़िए – ऋषभ पंत की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को टेस्ट में मिल सकता है मौका, ये खिलाड़ी भी लाइन में
पंत को दिल्ली शिफ्ट नहीं किया जाएगा
पंत से मिलने के बाद डीडीसीए निदेशक ने कहा कि इलाज अच्छा चल रहा है और बीसीसीआई मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल पंत को शिफ्ट करने की जरूरत नहीं है। हम उसे अभी दिल्ली शिफ्ट नहीं कर रहे हैं। अभी वह यहीं रहेंगे। मैं उसे देखने आया और डॉक्टर और पंत से बात की। पंत के साथ मेरी लंबी बातचीत हुई, दर्द है लेकिन वह मुस्कुरा रहा है। उसने मेरे साथ अच्छी तरह बात की।
https://twitter.com/KaustubhP26/status/1608681854252781568?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1608681854252781568%7Ctwgr%5Ee2884d3921ccf38e15ddfb606bef7ba9a8e729f9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Frishabh-pant-accident-watch-pant-car-burning-after-hitting-on-road-and-turn-into-flames%2F119694%2F
बीसीसीआई लेगा फैसला
डीडीसीए निदेशक ने यह भी कहा कि पंत के लिगामेंट इंजरी पर बीसीसीआई फैसला करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय बोर्ड लिगामेंट की चोट के आगे के इलाज के लिए पंत को भारत से बाहर ले जाएगा, शर्मा ने कहा कि बीसीसीआई तय करेगा कि पंत को विदेश ले जाने की जरूरत है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य बातों पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में मैक्स अस्पताल में लिगामेंट इंजरी पर विचार नहीं किया जा रहा है।
और पढ़िए – Rashid Khan ने लगाया तूफानी हेलिकॉप्टर शॉट, गेंदबाज भी रह गया हैरान, देखें
गड्ढे के कारण हुआ एक्सीडेंट!
इस बीच एक और खबर आई है कि पंत को झपकी लगने से नहीं बल्कि सड़क के गड्ढे के कारण चोट लगी थी। उनकी तेज रफ्तार कार का गड्ढे पर जाने के बाद बैलेंस बिगड़ गया था। अच्छी बात यह है कि कार दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत के ब्रेन और स्पाइन की एमआरआई स्कैन के नतीजे सामान्य आए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
23 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
55 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines