Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और शानदार विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दिल्ली से अपने घर लौटते समय पंत की कार रेलिंग से टकरा गई और चकनाचूर हो गई। ये एक्सीडेंट रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप हुआ। इस दुर्घटना के बाद कार की स्थिति की क्या स्थिति थी इसका वीडियो सामने आ गया है।
हादसे में आग का गोला बन गई थी पंत की कार, वीडियो में दिख रहा बुरा हाल
इस दूर्घटना के बाद पंत जहां अस्पताल में भर्ती हैं वहीं उनकी कार अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। कार का वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें वह पूरी तरह से जली हुई नजर आ रही है जिससे ये साफ होता है कि हादसा कितना भयंकर हुआ होगा। इससे ये भी साफ होता है कि पंत ने कूदकर जान बचाई है। वहीं कार में आग लगने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कार आग के गोले की तरह जल रही है और पंत नीचे गिरे पड़े हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज 24 नहीं करता है।
और पढ़िए – ‘जल्दी ठीक हो जाओ चैंप’ पंत के लिए शमी, सहवाग, अश्विन समेत अन्य खिलाड़ियों ने की दुआ
https://twitter.com/KaustubhP26/status/1608681854252781568?s=20&t=PYeIc-SGmnMPzRaXpZEvzw
ऋषभ पंत को पैर में आई चोट, लंबे समय तक क्रिकेट से रह सकते हैं बाहर
इस भीषण हादसे के बाद पंत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक पंत के माधे और पैर में चोट लग गई है। पैर में चोट ज्यादा होने के चलते प्लास्टिक सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। पंत की फिलहाल स्थिति नार्मल है।
और पढ़िए – खुद गाड़ी चला रहे थे पंत, झपकी लगते ही ऐसे हुआ भीषण सड़क हादसा, देखें वीडियो
रेलिंग से टकराई फिर पंत की कार में आग लग गई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह पंत अपनी बीएमडब्लयू में बैठकर दिल्ली से रुड़की स्थित अपने घर जा रहे थे तभी अचानक उनकी कार रेलिंग से टकरा गई जिसके बाद कार में आग भी लग गई। इसे देखकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला गया।
बता दें कि ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए जा रहे थे क्योंकि 31 तारीख को उनका जन्मदिन था। लेकिन शायद कोहरे के चलते रेलिंग नहीं दिखी और ये दुर्घटना हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
27 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
50 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines