Rishabh Pant Accident: पीएम मोदी ने की ऋषभ पंत की मां से बात, जानिए अब कैसा है क्रिकेटर का हाल

rishabh pant pm modi

rishabh pant pm modi

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार सुबह रुड़की सीमा के पास दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक्सीडेंट हो गया। फिलहाल वह अस्पताल में हैं और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को कार दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषभ पंत की मां से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी की मां हीराबेन का भी शुक्रवार सुबह निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान हो गए थे पंत

इस बीच पंत के एक्सीडेंट से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में नजर आया है कि पंत एक्सीडेंट के बाद लहूलुहान हो गए थे। कार में आग लगने के बाद जैसे-तैसे उन्होंने जान बचाई। इसके बाद उन्होंने जल्द ही अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने दिया ये अपडेट 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर अपडेट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि बोर्ड की तरफ से उनको हरसंभव मदद की जाएगी। उनके इलाज के लिए शानदार सुविधा उपलब्ध कराई जाए इसकी जिम्मेदारी बीसीसीआई की है। बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में बताया है कि पंत को कहां-कहां पर चोटें आई है। बोर्ड के मुताबिक पंत को सिर में दो कट लगे हैं, उनके पैर का एक लिगामेंट भी टूट गया है। पंत को इसके अलावा एंकल, पैर और बैक में भी इंजरी आई है। एक्सीडेंट के वक्त पंत खुद मर्सिडीज चला रहे थे। विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग समेत कई खिलाड़ियों ने चैंप की जल्द होने की दुआ की है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ