Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और शानदार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दिल्ली से अपने घर लौटते समय पंत की कार रेलिंग से टकरा गई और चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना में पंत भी बुरी तरह से घायल हो गए और उनका उपचार जारी है। वहीं अब उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है और कई क्रिकेटर्स उनकी मैदान में वापसी को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं।
क्रिकेटर्स ने इस अंदाज में मांगी सलामती की दुआ
ऋषभ पंत के साथ हुए इस हादसे की खबर आने के बाद पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर उनकी सलामती की दुआएं मांगने लगे। रोबिन उथप्पा ने ट्वीट कर लिखा, ‘साथ विचार और प्रार्थना ऋषभ पंत… प्रार्थना कर रहा हूं कि ज्यादा गंभीर बात नहीं है और वह ठीक हो जाएं !! सकारात्मक बने रहें !! (https://www.algerie360.com/) ’
और पढ़िए – भीषण हादसे के बाद चकनाचूर हुई पंत की कार, आग लगने का वीडियो आया सामने, देखें
वहीं वीरेंदर सहवाग ने भी ट्वीट कर पंत के जल्द ठीक होने की कामना की, उन्होंने लिखा, ‘कामना प्रिय ऋषभ पंत बहुत जल्द स्वस्थ हो जाओ।’ इसके अलावा मोहम्मद शमी ने भी ट्वीट किया और अल्लाह से उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की दुआं मांगी। वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया कि भगवान का शुक्र है कि वे खतरे से बाहर हैं मैं यही दुआं करुंगा की वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। इसके अलावा भी कई भारतीय खिलाड़ियों ने ट्वीट किया है।
जय शाह ने परिवार के सदस्यों से की बात
ऋषभ पंत के साथ हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने उनके परिवार के सदस्यों से बात की और हर संभव मदद प्रदान करने का ऐलान किया।
और पढ़िए – रेलिंग से टकराई कार में अचानक लगी भीषण आग, पंत को अस्पताल में कराया गया भर्ती
राशिद खान और लिटन दास ने भी की मांगी दुआ
भारतीय क्रिकेटर्स के अलावा विदेशी खिलाड़ियों द्वारा भी पंत की सलामती की दुआं मांगी जा रही है। इसमें अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान बांग्लादेश के खिलाड़ी समेत कई क्रिकेटर्स का नाम शामिल है।
मां को सरप्राइज देने जा रहे थे पंत, अचानक लगी झपकी और हो गया एक्सीडेंट
दरअसल ऋषभ पंत अपनी मां को जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए रुड़की जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक पंत कार में अकेले थे। जैसे ही वे नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झील के समीप पहुंचे तो उन्हें झपकी लग गई और कोहरे के चलते कार सीधे रेलिंग से टकरा गई। कार के टकराने के बाद उसमें आग भी लग गई। पंत ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा खोलकर उससे कूदकर अपनी जान बचाई।
ऋषभ पंत को पैर में आई चोट, लंबे समय तक क्रिकेट से रह सकते हैं बाहर
इस भीषण हादसे के बाद पंत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक पंत के माधे और पैर में चोट लग गई है। पैर में चोट ज्यादा होने के चलते प्लास्टिक सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। पंत की फिलहाल स्थिति नार्मल है। पुलिस के मुताबिक पंत के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनके सिर और पीठ में भी चोट लगी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
36 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines