Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और शानदार विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दिल्ली से अपने घर लौटते समय पंत की कार रेलिंग से टकरा गई और चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना में पंत भी बुरी तरह से घायल हो गए और उनका उपचार जारी है। उनके लिए एक तरफ जहां हर कोई प्रार्थना कर रहा हैं वहीं लगातार हेल्थ अपडेट भी जारी किए जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है और उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की इच्छा जताई है। पीएम ने ट्वीट में लिखा है कि ” जाने माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से दुखी हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।’
https://twitter.com/narendramodi/status/1608776012241993728
विराट कोहली ने जल्द से जल्द रिकवरी की मांगी दुआ
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट को लेकर विराट कोहली ने ट्वीट किया है और उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की मांग की है। कोहली ने ट्वीट में लिखा है कि ‘गेट वेल सुन ऋषभ पंत, उम्मीद है कि आप जल्द ही रिकवर कर जाएंगे।’
https://twitter.com/imVkohli/status/1608756129055789057
Rishabh Pant health update: बीसीसीआई ने बताया कहां-कहां लगी चोटें
बीसीसीआई ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर अपडेट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि बोर्ड की तरफ से उनको हरसंभव मदद की जाएगी। उनके इलाज के लिए शानदार सुविधा उपलब्ध कराई जाए इसकी जिम्मेदारी बीसीसीआई की है। इस मुश्किल वक्त से पंत जल्दी से बाहर आ जाएं यही कामना है हमारी।
बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में ये भी बताया है कि पंत को कहां-कहां पर चोटें आई है। बोर्ड के मुताबिक पंत को सिर में दो कट लगे हैं, उनके पैर का एक लिगामेंट भी टूट गया है। पंत को इसके अलावा एंकल, पैर और बैक में भी इंजरी आई है।
https://twitter.com/BCCI/status/1608729480272674816
अस्पताल ने दिया ये अपडेट
देहरादून के मैक्स अस्पताल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने कहा, ‘क्रिकेटर ऋषभ पंत ऑर्थोपेडिक्स और प्लास्टिक सर्जनों की निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनकी जांच के बाद उनका विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। इसके बाद हम अगला कदम उठाएंगे।’
जय शाह ने परिवार के सदस्यों से की बात
ऋषभ पंत के साथ हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने उनके परिवार के सदस्यों से बात की और हर संभव मदद प्रदान करने का ऐलान किया।
https://twitter.com/JayShah/status/1608705043846565888
मां को सरप्राइज देने जा रहे थे पंत, अचानक लगी झपकी और हो गया एक्सीडेंट
दरअसल ऋषभ पंत अपनी मां को जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए रुड़की जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक पंत कार में अकेले थे। जैसे ही वे नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झील के समीप पहुंचे तो उन्हें झपकी लग गई और कोहरे के चलते कार सीधे रेलिंग से टकरा गई। कार के टकराने के बाद उसमें आग भी लग गई। पंत ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा खोलकर उससे कूदकर अपनी जान बचाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
36 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
36 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines