हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'आप आसानी से ड्राइवर का खर्च..' Rishabh Pant के कार एक्सीडेंट पर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Rishabh Pant accident Kapil dev

Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में वे बुरी तरह से घायल हो गए और फिलहाल उनका देहरादून स्थित मेक्स हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पंत तेज रफ्तार में कार चला रहे थे और अचानक उनकी कार टकरा गई जिससे आग लग गई। इस हादसे के बाद कई दिग्गज क्रिकेटर्स के बयान सामने आ रहे हैं। एकतरफ जहां कई लोग पंत के लिए दुआं कर रहे हैं वहीं इसके इतर कपिल देव ने पंत को समझाइश दी है और कहा है कि उन्हें ड्राइवर को ले जाना चाहिए था।

और पढ़िए – लंबे-लंबे छक्के लगाते नजर आ रहे सौरव गांगुली, कुछ बड़ा करने वाले हैं दादा, देखिए Video

कपिल देव ने अपनी दुर्घटना को किया याद

कपिल देव ने एक न्यूज चैनल पर कहा कि ‘यह एक सीख है। जब मैं एक उभरता हुआ क्रिकेटर था, तो मुझे एक मोटरसाइकिल दुर्घटना का सामना करना पड़ा था। उस दिन के बाद से मेरे भाई ने मुझे मोटरसाइकिल छूने भी नहीं दिया. मैं बस भगवान का शुक्रगुजार हूं कि ऋषभ पंत सुरक्षित हैं।’ उन्होंने आगे पंत को समझाइश भी देते हुए कहा कि ‘आप आसानी से ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं, आपको इसे अकेले ड्राइव करने की जरूरत नहीं है। मैं समझता हूं कि किसी को ऐसी चीजों के लिए शौक या जुनून भी होता है लेकिन आपकों जिम्मेदारी भी समझनी होगी।

और पढ़िए – आउट या नॉट आउट ? इस कैच पर मच गया बवाल, देखें Video

शुक्रवार को ऋषभ का हुआ था एक्सीडेंट

बता दें कि ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी मर्सिडीज हादसे के बाद पूरी तरह जल गई थी। कार में आग लगने से पहले ऋषभ पंत कार से बाहर निकल गए थे। ऋषभ के माथे, हाथ, पैर और पीठ में चोटें आई हैं। फिलहाल, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें