Rishabh Pant Accident: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे में घायल हो गए, फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। लेकिन डॉक्टरों से मिली जानकारी के तहत बताया जा रहा है कि पंत को पूरी तरह से फिट होने में अब एक साल से भी ज्यादा का वक्त लग सकता है। ऐसे में 2023 में होने वाले आईपीएल में उनका फिट होना मुश्किल लग रहा है। जिससे यह सवाल उठ रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन संभालेगा।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं पंत
दरअसल, ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी है, लेकिन अब जब वह फिट नहीं हो पाएंगे तो दिल्ली को उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी देनी होगी। ऐसे में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर गौर किया जाए, तो दिल्ली के लिए नया कप्तान चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि दिल्ली की टीम में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो टीम की कमान संभाल सकते हैं।
और पढ़िए –MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला
ये खिलाड़ी बन सकते हैं दिल्ली के कप्तान
फिलहाल दिल्ली की टीम में सबसे अनुभवी ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर है, ऐसे में दिल्ली वॉर्नर पर दांव लगा सकती है। खास बात यह है कि वॉर्नर की कप्तानी में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ऐसे में डेविड वॉर्नर कप्तानी के रूप में एक बड़ा विकल्प हो सकता है।
अगर दिल्ली कैपिटल अनुभव की जगह युवा जोश को तरहीज देती है तो फिर वॉर्नर की जगह पृथ्वी शॉ को कप्तानी सौंपी जा सकती है। हालांकि शॉ ने कभी आईपीएल में कप्तानी नहीं की है, लेकिन उन्हें कप्तानी का लंबा अनुभव है, 2018 के अंडर-19 विश्व कप में उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने विश्वकप जीता था। ऐसे में उनके पास कप्तानी की क्षमता है।
वहीं तीसरे विकल्प के तौर पर दिल्ली की टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी हो सकते हैं। मार्श भी ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं। खास बात यह है कि मार्श ने अपनी टीम को खिताब भी जिताया था। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि दिल्ली इन्ही तीन खिलाड़ियों में से किसी एक को कप्तान बना सकती है। हालांकि टीम किसी और प्लेयर भी दांव लगा सकती है, जल्द ही इसका खुलासा हो सकता है।
और पढ़िए–PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के साथ कप्तान के मतभेद? बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी
IPL 2023 के लिए दिल्ली की टीम
दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मुकेश कुमार, रिली राउसी, मनीष पांडे, पृथ्वी शॉ, फिल साल्ट, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, प्रवीण दुबे और विक्की ओस्तवाल।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
51 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines