Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और शानदार विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दिल्ली से अपने घर लौटते समय पंत की कार रेलिंग से टकरा गई और चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना में पंत भी बुरी तरह से घायल हो गए और उनका उपचार जारी है। वहीं उनके स्वास्थ्य को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट जारी किया है।
Rishabh Pant health update: बीसीसीआई ने बताया कहां-कहां लगी चोटें
बीसीसीआई ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर अपडेट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि बोर्ड की तरफ से उनको हरसंभव मदद की जाएगी। उनके इलाज के लिए शानदार सुविधा उपलब्ध कराई जाए इसकी जिम्मेदारी बीसीसीआई की है। इस मुश्किल वक्त से पंत जल्दी से बाहर आ जाएं यही कामना है हमारी।
बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में ये भी बताया है कि पंत को कहां-कहां पर चोटें आई है। बोर्ड के मुताबिक पंत को सिर में दो कट लगे हैं, उनके पैर का एक लिगामेंट भी टूट गया है। पंत को इसके अलावा एंकल, पैर और बैक में भी इंजरी आई है।
https://twitter.com/BCCI/status/1608729480272674816
अस्पताल ने दिया ये अपडेट
देहरादून के मैक्स अस्पताल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने कहा, ‘क्रिकेटर ऋषभ पंत ऑर्थोपेडिक्स और प्लास्टिक सर्जनों की निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनकी जांच के बाद उनका विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। इसके बाद हम अगला कदम उठाएंगे।’
मां को सरप्राइज देने जा रहे थे पंत, अचानक लगी झपकी और हो गया एक्सीडेंट
दरअसल ऋषभ पंत अपनी मां को जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए रुड़की जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक पंत कार में अकेले थे। जैसे ही वे नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झील के समीप पहुंचे तो उन्हें झपकी लग गई और कोहरे के चलते कार सीधे रेलिंग से टकरा गई। कार के टकराने के बाद उसमें आग भी लग गई। पंत ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा खोलकर उससे कूदकर अपनी जान बचाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines