Syed Mushtaq Ali Trophy 2023: जहां एक तरफ दुनियाभर में क्रिकेट का महाकुंभ वनडे विश्व कप 2023 अपनी चमक बिखेर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भारत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर भी खेल प्रशंसकों का ध्यान है। जहां युवा और अनुभवी टीम अपना जलवा बिखेर रहें हैं।
आईपीएल में कोलकाता के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह का बल्ला अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी आग उगल रहा है। उत्तर प्रदेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह ने पंजाब टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
रिंकू ने 33 गेंदों पर जड़े 77 रन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इस मैच में उत्तर प्रदेश के तीन विकेट जल्दी ही गिर गए थे। इसके बाद रिंकू सिंह ने 33 गेंदों पर 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
ये भी पढे़ं:- IND vs SL World Cup 2023 Live Score: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 7वीं जीत की तलाश में भारत, पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…
अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान रिंकू ने 6 छक्के और 4 चौके लगाए। अपनी इस पारी के दम पर रिंकू ने कहीं न कहीं चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और खींचा है। अपनी पारी के दौरान रिंकू ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। रिकूं के अलावा समीर रिजवी ने 29 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली।
ऐसा है मैच का हाल
मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने पंजाब के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा है। यूपी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए करन शर्मा 14 रन, नीतीश राणा 17, रिंकू सिंह नाबाद 77 रन और समीर रिजवी ने नाबाद 42 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा 170 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब की पारी शुरुआत में लडखड़ा गई है। 30 रनों के स्कोर पर ही टीम ने अपने तीन टॉप बल्लेबाजों के विकेट गवां दिए हैं। यूपी की तरफ से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। भुवनेश्वर अभी तक 2 ओवर में महज तीन रन देकर 2 विकेट अपने नाम कर लिए है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines