Rinku Singh Father Cylinder Delivery Viral Video: भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने पिछले कुछ महीनों में टीम इंडिया के अंदर अपनी अलग पहचान बना ली है। आईपीएल के बाद तक उन्हें एक टी20 क्रिकेटर के रूप में जाना जाता था। लेकिन हाल ही में उन्हें वनडे डेब्यू का मौका मिला और वह काफी भरोसेमंद क्रिकेटर के तौर पर सामने आए हैं। इंडिया ए के लिए भी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबलों के लिए रेड बॉल स्क्वॉड में उन्हें चुना गया है। वर्तमान में रिंकू भले ही काफी पॉपुलर हो गए हैं लेकिन उनका बचपन या युवा अवस्था का वक्त काफी गरीबी में गुजरा है। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे जो वह आज भी करते हैं।
खास बात यह है कि आज रिंकू सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और उनके पास अब पैसों की भी कमी नहीं होगी। लेकिन उनके पिता ने शायद आज भी सिलेंडर डिलीवरी का काम बंद नहीं किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह के पिता का एक वीडियो सिलेंडर डिलीवरी करते हुए सामने आ रहा है। लोगों का कहना है कि क्या आज भी रिंकू के पिता सिलेंडर डिलीवरी कर रहे हैं, अगर ऐसा हो तो वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कब का है। लेकिन जानकारी के मुताबिक और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे हाल का ही बताया जा रहा है।
एक्स पर सिलेंडर डिलीवरी का वीडियो हुआ वायरल
रिंकू सिंह ने दिया रिएक्शन?
रिंकू सिंह के एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया और लिखा,’मुझे अपने पिताजी पर गर्व है, मेरे पिताजी कहते हैं कि हमेशान मेहनत करते रहना चाहिए। रिंकू ने अपने पोस्ट में आगे जो लाइन लिखी वो बेहद खास थी। उन्होंने लिखा,’कभी किसी बात का घमंड नहीं करना चाहिए।’ यानी आज रिंकू हर दिन सफलता हासिल कर रहे हैं लेकिन उनके पिता फिर भी साधारण जिंदगी जी रहे हैं। इस पर उन्होंने अपने पिता को लेकर कहा,’आप हमेशा से ही मेरे प्रेरणादायक रहे हैं।” हालांकि यह वीडियो रिंकू सिंह (@Rinku__singh_) के नाम वाले अकाउंट से शेयर हुआ जो कुछ ही वक्त बाद सस्पेंड था और शो नहीं हो रहा था।
rinku singh viral video tweet (Screenshot Deleted Post)
यह भी पढ़ें- IPL मैच की आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले खिलाड़ी
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान को क्यों मिली टीम इंडिया में एंट्री? क्या रहे सेलेक्शन के प्रमुख कारण
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
27 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
27 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines