Rinku Singh Team India Promotion: भारतीय टीम को एमएस धोनी के संन्यास के बाद एक ऐसे फिनिशर की तलाश थी जो हारे हुए मैच को भी आपके लिए विनिंग नोट पर खत्म करे। अब रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए उस समस्या को दूर करते दिख रहे हैं। रिंकू ने जिस तरह टी20 इंटरनेशनल में आगाज किया है, उसके बाद ऐसा लगने लगा है कि जल्द ही वनडे में भी उनकी एंट्री होने वाली है। तिरुवनंतपुरम में खेले गए दूसरे वनडे के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी तुलना महान एमएस धोनी तक से कर दी।
भारत की दोनों जीत में रिंकू का योगदान
रिंकू सिंह ने पहले टी20 में 14 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। उसके बाद दूसरे टी20 में महज 9 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम को 235 के स्कोर तक पहुंचाया। इसकी बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टी20 स्कोर खड़ा किया और 44 रनों से मुकाबला जीत लिया। अब रिंकू सिंह आईपीएल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बतौर फिनिशर सुर्खियां बटोर रहे हैं। भारतीय टीम के लिए सालों तक यह काम दिग्गज एमएस धोनी ने किया था। उसके बाद से टीम इंडिया को ऐसे फिनिशर की तलाश है। अब रिंकू सिंह को लेकर कप्तान ने बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘Home MI Home,’ हार्दिक पांड्या ने Mumbai Indians में वापसी के बाद दिया पहला रिएक्शन
‘रिंकू ने दिलाई …की याद’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद रिंकू सिंह को लेकर कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि,’रिंकू ने मुझे किसी की याद दिला दी और आप सभी उस शख्स को जानते हैं।’ वो शख्स हैं एमएस धोनी जिससे रिंकू की तुलना होने लगी है। हालांकि, अभी यह काफी जल्दी होगा लेकिन फिर भी रिंकू ने सिर्फ 7 टी20 इंटरनेशनल में ही अपनी अलग पहचान बना ली है।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: रिंकू सिंह ने T20I में दिखाया IPL वाला जलवा, पांच गेंदों को पहुंचाया बाउंड्री के पार; Watch Video
रिंकू सिंह की वनडे में होगी एंट्री!
अब जिस तरह से रिंकू सिंह ने टी20 क्रिकेट खेलना शुरू किया है, उसके बाद वनडे टीम में भी उनकी एंट्री की अटकलें लगने लगी हैं। हाल ही में टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली थी। उसके बाद टीम में कई फेरबदल हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव खुद को साबित नहीं कर पाए हैं और टीम को इस फॉर्मेट में ऐसे फिनिशर की तलाश है जो अहम मौकों पर तेजतर्रार 30-40 रन बनाए। वही काम सुरेश रैना ने 2011 वर्ल्ड कप में किया था लेकिन सूर्या 2023 में नहीं कर पाए। अब जब तैयारियां 2027 की हैं तो उस प्लान में रिंकू सिंह हिस्सा बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines