IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 की नीलामी में अब गिनती के महज कुछ मिनट शेष रह गए हैं। सभी टीमों के अहम सदस्यों ने दुबई स्थित कोका-कोला एरिना बिल्डिंग में पहुंचना शुरू कर दिया है। आगामी सीजन के लिए आज (19 दिसंबर) कुल 333 खिलाड़ियों के भविष्य पर फैसला होगा। इसमें से अधिकतम 77 खिलाड़ियों को खरीददार मिलने की संभावना है। ऑक्शन से पहले जहां कई खिलाड़ियों की सांसे बढ़ी हुई हैं। वहीं इंग्लैंड के एक क्रिकेटर ने फिर से लीग को दगा दे दिया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी इंग्लिश क्रिकेटर ने लीग से अपना नाम वापिस लिया हो। इससे पहले भी कई क्रिकेटर ऐसी हरकत कर चुके हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर हो-हल्ला मचा था।
इस बार नीलामी से पूर्व रेहान अहमद ने अपना नाम वापिस लिया है। उन्होंने पहले मिनी ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज करवाया था, लेकिन नीलामी से पूर्व अपना फैसला बदलते हुए नाम वापिस ले लिया है।
यह भी पढ़ें- इन 5 विकेटकीपरों के लिए होगी जमकर लड़ाई, CSK को चाहिए धोनी का रिप्लेसमेंट
अहमद इंग्लैंड के 19 वर्षीय युवा लेग स्पिनर हैं। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल किकेट में डेब्यू किया है। उनकी उम्दा गेंदबाजी को देख कई टीमें उनमे दिलचस्पी ले रही थीं, लेकिन उन्होंने ऑक्शन से ठीक पहले अपना नाम वापिस ले लिया है।
बता दें पिछले कुछ सीजन में देखा गया है कि ऑक्शन के बाद कई इंग्लिश खिलाड़ियों ने अपनी निजी समस्याओं का हवाला देते हुए लीग में शिरकत करने का फैसला नहीं लिया है। जिसके बाद उनकी टीमों की रणनीति पर काफी असर पड़ा है।
कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने इस बीच ऐसे खिलाड़ियों को बैन करने की भी सलाह दी थी, लेकिन फिलहाल ऐसा वाक्या अबतक देखने को नहीं मिला है। रेहान ने इंग्लिश टीम के लिए अबतक कुल 12 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इसमें एक टेस्ट, छह वनडे और पांच टी20 मुकाबले शामिल हैं। अहमद को टेस्ट में सात, वनडे में 10 और टी20 में सात सफलता हाथ लगी है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines