दुनिया के नंबर-1 बॉलर टी20 वर्ल्ड कप में क्यों कर रहे हैं स्ट्रगल? वरुण चक्रवर्ती को लेकर सामने आया सच!

Ravichandran On Varun Chakaravarthy: भारतीय दिग्गज रविचंद्रन रविचंद्रन अश्विन ने वरुण चक्रवर्ती की बॉलिंग में हाल की दिक्कतों को समझा है. उन्होंने कहा कि लेग-स्पिनर अपने स्पेल में जल्दी अटैक होने पर प्रेशर में आ जाते हैं. चक्रवर्ती ने अपने चार ओवर में 64 रन दिए, जो उनके करियर का सबसे महंगा स्पेल और हाई-स्कोरिंग सेमीफाइनल का सबसे महंगा स्पेल था. जोफ्रा आर्चर का 1/61 दूसरा सबसे महंगा स्पेल था.

Varun Chakaravarthy
1 / 6
Varun Chakaravarthy (PIC Credit - ANI)

Varun Chakaravarthy Struggle: इस बात में कोई शक नहीं है कि वरुण एक शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में वो बेहद महंगे साबित हुए हैं, ऐसे में देखना होगा कि फाइनल में उनकी बॉलिंग बेहतर हो पाती है या नहीं.

विज्ञापन

अश्विन की नसीहत

अश्विन की नसीहत2 / 6

मैच के बाद वरुण चक्रवर्ती की बॉलिंग के बारे में बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने सुझाव दिया कि दुनिया के नंबर-1 टी20 इंटरनेशल बॉलर को अपना गेम बेहतर करना चाहिए और टैक्टिकली स्मार्ट होना चाहिए. अब देखना होगा कि पूर्व क्रिकेटर की ये नसीहत वरुण के कितने काम आएगी.

विज्ञापन

'बदलाव करना जरूरी'

'बदलाव करना जरूरी' 3 / 6

अश्विन ने 'ऐश की बात' में कहा, 'वरुण के साथ जो हो रहा है, वो ये नहीं है कि टीमें उस पर अटैक कर रही हैं या उसे चुन रही हैं. सब जानते हैं कि आदिल राशिद के पास गुगली है. ये हर क्रिकेटर के साथ होता है. लेकिन जब ऐसा होता है, तो आपको टैक्टिकल होना पड़ता है. आप अपनी लेंथ मिस नहीं कर सकते. लाइन और लेंथ में बदलाव, साथ ही पेस में बदलाव, जरूरी हैं. वरुण से बात करनी होगी.'

बेथेल ने रुलाया

बेथेल ने रुलाया 4 / 6

अपने पहले ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने 23 रन दिए और उसके बाद स्कोरिंग पर कभी कंट्रोल नहीं रख पाए. सेंचुरियन जैकब बेथेल ने उन्हें टारगेट किया, और सिर्फ 13 गेंदों पर 42 रन बनाए. बेथेल में इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 गेंदों में 105 रन बनाए.

विज्ञापन

कहां हो रही गलती?

कहां हो रही गलती? 5 / 6

अश्विन ने आगे आगे कहा, 'हर बार जब उन पर अटैक होता है, तो उनका कॉन्फिडेंस और कम हो जाता है क्योंकि उन्हें पता होता है कि वे पीछे चल रहे हैं. मैं यह बार-बार कहते-कहते थक गया हूं. पिछले कुछ गेम से मैं यह कह रहा हूं — लेफ्ट-हैंडर को राउंड द विकेट से बॉलिंग मत करें.'

टॉप विकेट टेकर

टॉप विकेट टेकर 6 / 6

पिछले तीन गेम में स्ट्रगल करने के बावजूद, चक्रवर्ती टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 19.07 के एवरेज से 13 विकेट लिए हैं. अब भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि फाइनल में वरुण कमबैक करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन