Live Updates
18:03 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: कैसा है अहमदाबाद का मौसम?

मौसम की बात करें तो इस 31 मई मैच के दिन अहमदाबाद का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. मैच के टॉस के वक्त तापमान लगभग 39 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है. इस दिन बारिश की कोई आशंका नहीं है. ऐसे में फैंस पूरे मैच का लुत्फ बिना किसी परेशानी के उठा पाएंगे.

17:40 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. आरसीबी की टीम ने 5 बार जीत हासिल की है तो वहीं 4 मैचों में गुजरात टाइटंस ने भी बाजी मारी है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के आंकड़े बेहद ही शानदार नजर आते हैं.

---विज्ञापन---

17:23 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: कहां देखें लाइव मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले को फैंस लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर रुख करना होगा तो वहीं ओटीटी पर देखने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

17:14 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 12

गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर

---विज्ञापन---

17:02 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Final Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दिन अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह से साफ है. ऐसे में इस मैच में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी. क्वालीफायर 1 के मैच में गुजरात के हराकर आरसीबी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी तो वहीं गुजरात की टीम ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. दोनों ही टीमें एक-एक बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं और इस बार दूसरे खिताब पर नजरें होंगी. 

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Final: कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले को फैंस लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर रुख करना होगा तो वहीं ओटीटी पर देखने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. 

---विज्ञापन---

RCB vs Gujarat Titans  IPL 2026 Final: मौसम और पिच का मिजाज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच का मुकाबला पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की नंबर 6 की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा रास नहीं आती. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों को बराबरी का मौका मिलेगा. जो भी टीम दोनों डिपार्टमेंट में शानदार खेल दिखाएगी वो जीत हासिल करेगी. इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है. 

---विज्ञापन---

मौसम की बात करें तो इस 31 मई मैच के दिन अहमदाबाद का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. मैच के टॉस के वक्त तापमान लगभग 39 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है. इस दिन बारिश की कोई आशंका नहीं है. 

---विज्ञापन---

Royal Challengers Bengaluru vs GT IPL 2026 Final: संभावित प्लेइंग 12

गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर

---विज्ञापन---

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड

---विज्ञापन---

RCB vs GT IPL Final 2026: हेड टू हेड