Live Updates
20:06 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: पावरप्ले में कितने रन बने

गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में पिछड़ती हुई नजर आ रही है. टीम ने पावरप्ले में महज 45 रन ही बनाए हैं और दोनों सलामी बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप साबित हुए. टीम के लिए जोस बटलर और निशांत सिंधू की जोड़ी क्रीज पर उतरी.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 6 ओवर, 45/2

19:55 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: साई सुदर्शन भी हुए आउट

गुजरात टाइटंस की टीम को दूसरा झटका लग चुका है. साई सुदर्शन भई आउट हो चुके हैं. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सुदर्शन जितेश शर्मा को कैच थमा बैठे. उन्होंने फाइनल के इस मैच में 12 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली. गुजरात की टीम अब मुश्किलों में नजर आ रही है.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 3.4 ओवर, 26/2

---विज्ञापन---

19:47 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका

गुजरात टाइटंस की टीम को फाइनल मुकाबले में पहला झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा है. गिल इस मैच में जोश हेजलवुड का शिकार बने. आउट होने से पहले उन्होंने कुछ अच्छे शॉट जरूर खेले लेकिन पारी को 10 रन से आगे नहीं बढ़ा सके. उनके आउट होने पर निशांत सिंधू बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 2.2 ओवर, 22/1

19:37 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: पहले ही ओवर में लिया रिव्यू

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन को पहले ही ओवर में अंपायर ने आउट करार दे दिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने रिव्यू लिया तो वो नॉटआउट करार दिए गए.

---विज्ञापन---

19:33 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: शुरू हुआ मैच

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का मुकाबला शुरू हो चुका है. गुजरात के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है. इन दोनों के ऊपर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

19:20 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट खिलाड़ी: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

---विज्ञापन---

19:14 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

19:11 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

---विज्ञापन---

19:04 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: आरसीबी ने जाती टॉस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. गुजरात की टीम अपने होम ग्राउंड पर इस फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी.

18:47 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: IPL फाइनल में विराट कोहली के आंकड़े

बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी माने जाने वाले विराट कोहली के आंकड़े आईपीएल के फाइनल में कुछ खास नहीं हैं. उन्होंने आईपीएल के इतिहास में अब तक 4 फाइनल खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 34.75 की औसत से 139 रन आए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126.36 का रहा है.

---विज्ञापन---

18:36 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंच चुकी हैं. कुछ ही देर में इस मैच के टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी तो वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार होंगे.

18:29 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: दूसरे खिताब पर होंगी नजरें

आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टीम एक बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं. इस बार दोनों टीमों की नजरें दूसरे खिताब पर होंगी. गुजरात की टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था तो वहीं आईपीएल 2025 में आरसीबी ने अपना पहला टाइटल जीता था.

---विज्ञापन---

18:18 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: कैसा होगा पिच का मिजाज?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच का मुकाबला पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों को बराबरी का मौका मिलेगा. जो भी टीम दोनों डिपार्टमेंट में शानदार खेल दिखाएगी वो जीत हासिल करेगी. इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है. 

18:03 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: कैसा है अहमदाबाद का मौसम?

मौसम की बात करें तो इस 31 मई मैच के दिन अहमदाबाद का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. मैच के टॉस के वक्त तापमान लगभग 39 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है. इस दिन बारिश की कोई आशंका नहीं है. ऐसे में फैंस पूरे मैच का लुत्फ बिना किसी परेशानी के उठा पाएंगे.

---विज्ञापन---

17:40 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. आरसीबी की टीम ने 5 बार जीत हासिल की है तो वहीं 4 मैचों में गुजरात टाइटंस ने भी बाजी मारी है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के आंकड़े बेहद ही शानदार नजर आते हैं.

17:23 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: कहां देखें लाइव मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले को फैंस लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर रुख करना होगा तो वहीं ओटीटी पर देखने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

---विज्ञापन---

17:14 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 12

गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर

17:02 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड

---विज्ञापन---

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Final Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दिन अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह से साफ है. ऐसे में इस मैच में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी. क्वालीफायर 1 के मैच में गुजरात के हराकर आरसीबी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी तो वहीं गुजरात की टीम ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. दोनों ही टीमें एक-एक बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं और इस बार दूसरे खिताब पर नजरें होंगी. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Final: कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले को फैंस लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर रुख करना होगा तो वहीं ओटीटी पर देखने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. 

---विज्ञापन---

RCB vs Gujarat Titans  IPL 2026 Final: मौसम और पिच का मिजाज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच का मुकाबला पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की नंबर 6 की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा रास नहीं आती. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों को बराबरी का मौका मिलेगा. जो भी टीम दोनों डिपार्टमेंट में शानदार खेल दिखाएगी वो जीत हासिल करेगी. इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है. 

---विज्ञापन---

मौसम की बात करें तो इस 31 मई मैच के दिन अहमदाबाद का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. मैच के टॉस के वक्त तापमान लगभग 39 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है. इस दिन बारिश की कोई आशंका नहीं है. 

---विज्ञापन---

Royal Challengers Bengaluru vs GT IPL 2026 Final: प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

---विज्ञापन---

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

---विज्ञापन---

RCB vs GT IPL Final 2026: हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. आरसीबी की टीम ने 5 बार जीत हासिल की है तो वहीं 4 मैचों में गुजरात टाइटंस ने भी बाजी मारी है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के आंकड़े बेहद ही शानदार नजर आते हैं.