Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार गेंदबाज यश दयाल ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. गंभीर आरोपों में घिरे रहने के कारण वह IPL 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए. इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश T20 लीग में भी नजर नहीं आए. इस मामले के बाद अब यश दयाल ने अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का साथ छोड़कर किसी अन्य राज्य से खेलने का फैसला कर लिया है. उन्होंने इसके लिए आवेदन भी कर दिया है और अगले घरेलू सत्र में वो अपनी नई शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं.
यश दयाल ने लिया बड़ा फैसला
यश दयाल का जन्म 1997 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था. उन्होंने उत्तर प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया और वो अपनी तेज गेंदबाजी के कारण नाम कमाने में सफल रहे. इसी वजह से दयाल को IPL खेलने का मौका मिला, जहां वो RCB की ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा भी रहे. यश दयाल पर पिछले साल यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे.
दयाल इसी वजह से IPL 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए और उत्तर प्रदेश T20 लीग में भी वह नहीं खेले. जून 2025 के बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं. अब दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक यश दयाल ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम छोड़ने का फैसला किया है. अब यह लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हुए नजर आएगा. उन्होंने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है और उत्तर प्रदेश क्रिकेट बोर्ड को NOC के लिए आवेदन भी दे दिया है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को तगड़ा झटका! चोट के कारण इस अहम सीरीज से बाहर हो सकता है स्टार खिलाड़ी
इंडियन प्रीमियर लीग से कमाया नाम
यश दयाल ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2022 में GT से की थी. दो साल गुजरात टाइटंस के लिए खेलने के बाद वह 2024 में RCB का हिस्सा बने. इसके बाद से वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं. दयाल अब तक IPL में 43 मैच खेल चुके हैं और 41 विकेट हासिल किए हैं. उनका औसत इसी बीच 33.90 का रहा है और उन्होंने 9.57 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. देखना होगा कि दयाल की घरेलू क्रिकेट में नई शुरुआत कैसी रहती है.
ये भी पढ़ें:- CWG 2026: भारत से एक बार फिर हारा पाकिस्तान, जादूमणि सिंह ने बॉक्सिंग में पाक खिलाड़ी को किया ढेर
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines