ENG vs RSA: आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले 21 वर्ष के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अब इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बनाना शुरू कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में बेथेल ने अपने बल्ले का जादू दिखाया है। सीरीज के तीसरे मुकाबले में बेथेल ने चौके-छक्कों की बारिश करके धमाकेदार शतक जड़ दिया। इस पारी के बदौलत ही इंग्लिश टीम ने मुकाबले में आसानी के साथ 400 रनों का आंकड़ा पार किया। बेथेल को रूट और बटलर का साथ भी मिला।
जैकब बेथेल ने जड़ा धमाकेदार शतक
इंग्लिश टीम पहले बल्लेबाजी करते समय जब 117 रनों पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। उस समय जैकब बेथेल बल्लेबाजी करने उतरे। उसके बाद से उन्होंने रनों की रफ्तार को और भी तेज कर दिया। बेथेल ने सिर्फ 76 गेंदों में ही अपना पहला इंटरनेशनल शतक बना दिया। इसी के साथ बेथेल पहला वनडे शतक सबसे तेज बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अंत में जैकब ने 82 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 13 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। इंग्लैंड के सुपरस्टार जो रूट ने भी शतक जड़कर बेथेल का साथ दिया। जिसके कारण ही टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ सकी।
जो रूट और जोस बटलर का भी चला बल्ला
सलामी बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने भी 62 रनों की बेहद अहम पारी खेली। वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट ने भी 96 गेंदों में 100 रन बनाए। अंत में पूर्व कप्तान जोस बटलर ने सिर्फ 32 गेंदों में ही नाबाद 62 रनों की पारी खेली। जिसमें 8 चौके और 1 छक्का भी शामिल था। इन सभी खिलाड़ियों के कमाल करने के कारण ही इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 414 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 में सेलेक्ट नहीं होने पर पहली बार बोले श्रेयस अय्यर, चयन को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines