Asia Cup 2025 में सेलेक्ट नहीं होने पर पहली बार बोले श्रेयस अय्यर, चयन को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान 

Asia Cup 2025: श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी मौका नहीं मिला था। जिसके बारे में अब पहली बार अय्यर खुल कर बोले हैं। स्टार बल्लेबाज अय्यर ने अब बेहद हैरान करने वाला जवाब दिया है।

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

Asia Cup 2025: घरेलू क्रिकेट में श्रेयस अय्यर तीनों ही फॉर्मेट में रनों के अंबार लगा रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी वो सिर्फ मौजूदा समय में वनडे टीम का ही हिस्सा हैं। पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी एशिया कप 2025 में अय्यर को मौका नहीं मिल सका। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं मिला था। जिसके बारे में अब पहली बार अय्यर खुल कर बोले हैं। स्टार बल्लेबाज अय्यर ने अब बेहद हैरान करने वाला जवाब दिया है। 

विज्ञापन

एशिया कप 2025 में चयन नहीं होने पर बोले श्रेयस अय्यर 

टी20 और टेस्ट टीम में वापसी का श्रेयस अय्यर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अय्यर ने IQ00 इंडिया के ‘द क्वेस्ट टॉक’ पॉडकास्ट पर इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब आपको पता होता है कि आप टीम और प्लेइंग 11 में जगह पाने के हकदार हैं, तो यह निराशाजनक होता है। लेकिन साथ ही, जब कोई टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा हो, तो आप उसका समर्थन करते हैं। लक्ष्य टीम की जीत है। जब टीम जीत रही होती है, तो सभी खुश होते हैं। अगर आपको मौका नहीं मिलता है, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। ऐसा नहीं है कि आप सिर्फ तभी कड़ी मेहनत करते हैं जब सबकी नजरें आप पर हों। जब कोई नहीं देख रहा हो, तब भी आपको मेहनत करते रहना चाहिए।’  

विज्ञापन

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने पर भी आया अय्यर का रिएक्शन 

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद भी श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने कहा, ‘मेरे जीवन में कई पड़ाव आए हैं। ऐसा नहीं है कि मैं सीधे इस तरह सोचने लगा, लेकिन जाहिर है, रिजेक्शन भी आई हैं। असफलताएँ भी मिली हैं। उतार-चढ़ाव भी आए हैं। ज़िंदगी एक रोलर कोस्टर की सवारी की तरह रही है। इसलिए, इन सब से मैंने बहुत कुछ सीखा है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ