जिस खिलाड़ी ने PSL में लगाई अपने प्रदर्शन से आग, अब वही बनाएगा RCB को दोबारा चैंपियन?

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. हालांकि ऐसे समय में भी आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने चोटिल खिलाड़ियों की रिप्लेसमेंट को साइन कर रही है. आरसीबी की टीम ने अब पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेले खिलाड़ी को साइन किया है.

richard gleeson

richard gleeson

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच विनर गेंदबाज नुवान तुषारा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस टेस्ट नहीं पास करने के कारण एनओसी नहीं दिया. जिसके कारण ही वो आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले सके. आरसीबी की टीम ने लंबे समय तक उनका इंतजार किया. जिसके बाद उन्होंने 15 मई को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को साइन किया. ग्लीसन इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलते हुए नजर आ रहे थे. 

विज्ञापन

आरसीबी की टीम से जुड़े रिचर्ड ग्लीसन 

आईपीएल ने कल ऐलान किया कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन अब आरसीबी की टीम से जुड़े हैं. ग्लीसन को बचे हुए मुकाबले खेलने के लिए 1.6 करोड़ रुपये मिलेंगे. ग्लीसन इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. सीएसके के लिए उन्होंने 2 मैच खेले थे, तो वहीं मुंबई इंडियंस के लिए 1 मुकाबला खेला था. हालांकि आरसीबी की टीम में भी उनको मौका मिलने के बहुत कम चांस नजर आ रहे हैं. आईपीएल में उन्होंने अब तक 3 मैचों में 2 विकेट ही हासिल किए हैं. वहीं इंग्लिश टीम के लिए उन्होंने 6 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 20.78 की औसत से 9 विकेट हासिल किए हैं. ग्लीसन हालांकि अब 38 साल के हो गए हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में इन 4 खिलाड़ियों ने किया पर्ची सेलिब्रेशन, जानिए किसने क्या लिखा?

पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे थे रिचर्ड 

इससे पहले रिचर्ड ग्लीसन पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल रहे थे. जहां पर उन्होंने 9 मैचों में 18.83 की औसत से 12 विकेट अपने नाम किए थे. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 7.14 का ही था. ग्लीसन अगर इसी फॉर्म के साथ आईपीएल 2026 में खेलते हैं, तो आरसीबी की गेंदबाजी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी. जैकब डफी की जगह प्लेइंग 11 में ग्लीसन को आजमाया जा सकता है. आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के बहुत ही करीब आ चुकी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ