IPL 2026 Auction: RCB का मिनी ऑक्शन का प्लान आया सामने! जानें किन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी खेलेगी दांव

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीतने के बाद भी कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. फ्रेंचाइजी के पास अभी भी 17 खिलाड़ी हैं. ऐसे में उन्हें 16 दिसंबर को अबु धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन में 8 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना होगा. जिसमें सबसे बड़ा टास्क कम पर्स के साथ स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का है.

royal challengers bengaluru IPL 2026 Auction

royal challengers bengaluru IPL 2026 Auction

IPL 2026 Auction: आईपीएल की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कई खिलाड़ियों का बाहर का रास्ता दिखाया है. जिसमें लियाम लिविंगस्टोन, लुंगी एनगीडी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. फ्रेंचाइजी हालांकि उसके बाद भी सिर्फ 16.40 करोड़ के पर्स के साथ मिनी ऑक्शन में उतरने वाली है. जहां पर उनके पास बहुत बड़े सुपरस्टार को खरीदने वाला पर्स नहीं है. ऐसे में फ्रेंचाइजी युवा भारतीय खिलाड़ियों पर निवेश करना चाहेगी. जिससे उनके पास अच्छा बैकअप तैयार हो सके 

विज्ञापन

इस खिलाड़ी पर करोड़ों खर्च कर सकती है आरसीबी 

मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ग्लेन मैक्सवेल पर दांव खेल सकती है. जिससे टीम के पास लियाम लिविंगस्टोन का विकल्प मिल सके. वहीं फ्रेंचाइजी लुंगी एनगीडी के बैकअप के रूप में जोश टंग को अपने साथ जोड़ सकती है. जोश टंग ने इंग्लैंड में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी युवा भारतीय खिलाड़ियों पर फोकस करेगी. जिसमें घरेलू क्रिकेट के स्टार शामिल है. चेन्नई की टीम टॉप ऑर्डर के बैकअप के रूप में यश धुल या शेख रशीद पर दांव खेल सकती है. वहीं मध्यक्रम में बैकअप के लिए फ्रेंचाइजी राज्य स्तर पर खेली जा रही लीग्स पर फोकस कर रही है. हालांकि आरसीबी के पास पहली प्लेइंग 11 बिना ऑक्शन में गए ही तैयार नजर आ रही है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें RCB की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट 

आरसीबी के रिलीज हुए खिलाड़ी- स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भागड़े, लुंगी एनगीडी, ब्लेसिंग मुजरबानी और मोहित राठी.

विज्ञापन

RCB के रिटेन हुए खिलाड़ी- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पड्डीकल, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा.

आरसीबी के पास बचा हुआ पर्स – 16.40 करोड़

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ