---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

क्या RCB ने कर दी चूक? जिस खिलाड़ी को किया बाहर, उसी ने शतक ठोक दिया मुंहतोड़ जवाब

RCB Trolled: आरसीबी ने ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया या ट्रेड किया है। उस पर अब फ्रेंचाइजी ट्रोल हो रही है।

---विज्ञापन---

RCB Trolled, Shahabaz Ahmed Century: आईपीएल 2024 से पहले कई टीमों ने अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया। वहीं कई खिलाड़ी एक टीम से दूसरी टीम में ट्रेड किए गए। उसी बीच आरसीबी ने शाहबाज अहमद को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रेड कर सभी को चौंका दिया था। शाहबाज के बदले में आरसीबी ने जिस खिलाड़ी को लिया वो थे अनकैप्ड मयंक डागर। अब उन्हीं शाहबाज अहमद ने आरसीबी को मुंहतोड़ जवाब दिया और विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में शानदार शतकीय पारी खेली।

शाहबाज का आरसीबी को जवाब

सोमवार को हरियाणा और बंगाल के बीच हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में शाहबाज अहमद ने  बेहतरीन शतक जड़ा। उनकी इस पारी ने बंगाल की टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। 93 के स्कोर पर बंगाल की आधी टीम आउट हो गई थी। उसके बाद शाहबाज ने पारी को संभाला और 118 गेंदों पर 100 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उसके बाद बंगाल की टीम ने 50 ओवर में 10 विकेट पर 225 रन बनाए थे। अपनी इस पारी से शाहबाज ने आरसीबी को जवाब दिया है। खास बात यह है कि आज यानी 11 दिसंबर को शाहबाज अपना 29वां जन्मदिन भी मना रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मोटे दिखते हैं रोहित शर्मा, फिर भी कैसे पास कर लेते हैं यो-यो टेस्ट? टीम इंडिया के कोच ने बताई अंदर की बात

---विज्ञापन---

क्या आरसीबी से हुई चूक?

शाहबाज ने जैसे ही शतक जड़ा तो ट्रोलर्स ने उनकी पूर्व आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को निशाना बना दिया। एक यूजर ने बीसीसीआई डोमेस्टिक के वीडियो पर लिखा कि, फिर से आरसीबी का जोक बनने वाला है कि उन्होंने इस खिलाड़ी को रिलीज किया। इससे पहले भी चर्चा थी कि आरसीबी ने हेजलवुड, शाहबाज जैसे खिलाड़ियों को छोड़कर कहीं गलती तो नहीं कर दी है।

---विज्ञापन---

शाहबाज अहमद का रिकॉर्ड

शाहबाज अहमद चार साल आरसीबी के साथ जुड़े रहे हैं। उन्हें 2020 आईपीएल के लिए फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपए में जोड़ा था। उसके बाद 2021 में भी वह उसी प्राइज पर टीम के साथ जुड़े रहे। फिर 2022 में एकदम उनका प्रमोशन हुआ और फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ 40 लाख रुपए यानी 12 गुना ज्यादा कीमत पर उन्हें रिटेन किया। 2023 में भी वह आरसीबी के साथ थे लेकिन 2024 के लिए आरसीबी ने उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रेड कर दिया।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: RCB पहले भी कर चुकी ये गलती, आईपीएल इतिहास में शर्मनाक है ट्रैक रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

शाहबाज ने आईपीएल में अभी तक आईपीएल में 39 मैच खेलकर 14 विकेट लिए और 321 रन बनाए। यह आंकड़े उनके टैलेंट को जस्टिफाई नहीं करते हैं लेकिन वह एक बेहद ही खास और शानदार खिलाड़ी हैं। इसी कारण उनकी टीम इंडिया में भी एंट्री हुई थी। अब देखना होगा कि उनका जाना आरसीबी को कितना खलता है। लेकिन यह तो तय है कि उनके आने से सनराइजर्स को खुशी मिली होगी।

First published on: Dec 11, 2023 04:08 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola