नंबर 3 पर खेलेंगे वेंकटेश अय्यर! IPL 2026 में इन 11 प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरेगी RCB

RCB IPL 2026 Playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सबसे बड़ा दांव वेंकटेश अय्यर पर खेला. वहीं, आरसीबी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को उनके बेस प्राइस पर ही खरीदने में सफल रही. आइए देखते हैं आगामी सीजन में कैसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग 11.

RCB Team

RCB likely Playing 11 after IPL 2026 Auction

RCB IPL 2026 Playing 11: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सूझबूझ के साथ प्लेयर्स पर पैसा लगाया. टीम ने वेंकटेश अय्यर के लिए 7 करोड़ रुपये खर्च करते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. वहीं, उत्तर प्रदेश के बॉलिंग ऑलराउंडर मंगेश यादव के लिए भी आरसीबी ने जमकर पैसा बहाया.

विज्ञापन

इसके साथ ही आरसीबी के खेमे में न्यूजीलैंड के लिए कहर बरपा रहे तेज गेंदबाज जैकब डफी की भी एंट्री हुई है. कागज पर डिफेंडिंग चैंपियन पहले से भी मजबूत दिखाई दे रही है. आइए आपको बताते हैं आगामी सीजन में कैसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग 11.

विज्ञापन

नंबर तीन पर खेलेंगे वेंकटेश अय्यर

आरसीबी के लिए आईपीएल 2026 में भी पारी का आगाज विराट कोहली और फिल सॉल्ट करते हुए दिखाई देंगे. सॉल्ट और किंग कोहली ने पिछले सीजन बल्ले से खूब रंग जमाया था. वहीं, वेंकटेश अय्यर टीम की ओर से नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

चार नंबर की जिम्मेदारी रजत पाटीदार के कंधों पर होगी. टिम डेविड पांच और जितेश शर्मा नंबर छह पर खेलते हुए दिखाई देंगे. वहीं, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या के ऊपर अंतिम ओवरों में बल्ले से तबाही मचाने की जिम्मेदारी होगी.

विज्ञापन

दमदार हुआ आरसीबी का बॉलिंग अटैक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बॉलिंग अटैक पहले से और ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है. जोश हेजलवुड का साथ भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल देते हुए नजर आएंगे. वहीं, टीम के पास जैकब डफी के रूप में एक और दमदार बैकअप गेंदबाज आ चुका है. स्पिन विभाग की जिम्मेदारी क्रुणाल पांड्या पर होगी, जिन्होंने पिछले सीजन में टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था.

विज्ञापन

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ