IPL 2026: डीवाई पाटिल स्टेडियम की मांग पर आरसीबी को मुंबई इंडियंस से मिला ये जवाब, अब क्या करेगी विराट कोहली की टीम?

RCB Home Ground In IPL 2026: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर अब तब कर्नाटक सरकार से परमिशन न मिलने के कारण आरसीबी नवीं मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाना चाहती है, लेकिन उसे मुंबई इंडियंस की तरफ से अहम जवाब मिला है.

RCB DY Patil Stadium

RCB DY Patil Stadium

Mumbai Indians On RCB Demand For DY Patil Stadium As Home Ground: आईपीएल की आरसीबी टीम 2026 सीजन के लिए एक दूसरा होम वेन्यू तलाश कर रही है, लेकिन नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम अब कोई ऑप्शन नहीं है. सूत्रों से पता चला है कि मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को सलाह दी है कि डीवाई पाटिल पर विचार करने से पहले ‘दूसरे ऑप्शन देख लें’, क्योंकि दोनों वेन्यू एक ही कैचमेंट एरिया में आते हैं.

विज्ञापन

‘दूसरे ऑप्शन देखे RCB’

एक सोर्स ने टीआई को बताया, ‘अगर कोई फ्रैंचाइज़ी किसी दूसरी फ्रैंचाइजी के होम एरिया से ज्यादा दूर होम बेस बनाना चाहती है, तो उसे आगे बढ़ने के लिए क्लियरेंस चाहिए. ये वही कैचमेंट एरिया है. वानखेड़े और डीवाई पाटिल ज्यादा दूर नहीं हैं. अगर कोई फ्रैंचाइज़ी डीवाई पाटिल में बेस बनाना चाहती है, तो यह वानखेड़े से ऑपरेट करने वाली फ्रैंचाइज़ी की मंजूरी के बिना नहीं हो सकता. एमआई ने कहा, ‘सिर्फ डीवाई पाटिल ही क्यों, देश में कोई और स्टेडियम क्यों नहीं? बहुत सारे हैं. मुंबई इंडियंस का मानना ​​है कि आरसीबी को डीवाई पाटिल पर आने से पहले दूसरे ऑप्शन देख लेने चाहिए. देश में बहुत सारे नॉन-आईपीएल सेंटर हैं.”

विज्ञापन

नॉन आईपीएल सेंटर्स पर जोर

सोर्स ने आगे कहा, ‘राजकोट, पुणे, रायपुर, विजाग और इंदौर जैसे सेंटर पहले से मौजूद हैं. अभी की सिचुएशन सिंपल है, अगर मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल के लिए हां कह देता है तो कल कोई दूसरी टीम आकर ब्रेबोर्न में अपने मैच होस्ट करने की इच्छा जता सकती है. इससे होम टेरिटरी की पवित्रता खत्म हो जाती है. और इस बात की पक्की वजह होनी चाहिए कि आरसीबी इन सेंटर्स पर खेलने के लिए तैयार क्यों नहीं है और सिर्फ डीवाई पाटिल में दिलचस्पी क्यों ले रही है.’

विज्ञापन

रायपुर पर बनेगी बात?

आरसीबी ने रायपुर में कम से कम दो मैच होस्ट करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से बात की है, जबकि बाकी मैचों के लिए इंदौर एक मजबूत ऑप्शन के तौर पर फिर से उभरा है. इस बीच, KSCA सरकार की मंजूरी मिलने तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की कोशिश कर रहा है. परमेश्वर ने कहा, ‘बुधवार की मीटिंग में, सीनियर सरकारी, पुलिस और कानून अधिकारी इस बात पर चर्चा करेंगे कि सरकारी लेवल पर क्या किया जा सकता है और KSCA को क्या निर्देश दिए जाने चाहिए. जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी द्वारा उठाए गए मुद्दों को किस हद तक सुलझाया जाएगा, इस पर विचार करना होगा. हमें सीएम की मंजूरी चाहिए.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ